{"_id":"57376d5c4f1c1be37291a6f6","slug":"traffic-jam-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम के झाम से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम के झाम से लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Updated Sat, 14 May 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद के डबल फाटक पर लगे जाम में फंसे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के नजीबाबाद में डबल फाटक चौराहा क्षेत्र में फ्लाईओवर निर्माण प्रक्रिया के कारण आवागमन की व्यवस्था चरमराई हुई है।
रेलवे निर्माण इकाई द्वारा रेल ट्रेक पर गार्डर डालने का काम पिछले तीन दिन से जारी है। हालांकि शनिवार को गार्डर रखने का काम नहीं किया गया, लेकिन राज्य सेतु निगम द्वारा पाइलिंग के जरिए चौराहे पर बोरिंग का कार्य जारी रहा। दो राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़े डबल फाटक चौराहे से छोटे-बड़े वाहन गुजरने के साथ साथ स्थानीय यातायात का दबाव होने से कई बार जाम की स्थिति बनती है। जाम में फंसने वालों मो. अय्यूब, कुलवंत सिंह, रफीक अहमद, दीपक गर्ग, धर्मवीर सिंह आदि का कहना था कि डबल फाटक पर निर्माण प्रक्रिया के कारण स्थानीय प्रशासन ने आवागमन की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं जुटाई है।
सतपाल सिंह, प्रमोद कश्यप का कहना था कि उनके बच्चों की रिक्शाएं काफी देर तक जाम में फंसी होने से गर्मी और प्रदूषण से बच्चों की हालत तक बिगड़ गई। क्षेत्रवासियों ने जनहित में आवागमन की उचित व्यवस्था जुटाने की प्रशासन से मांग की।