{"_id":"6344724ae40af672a7298c30","slug":"traffic-jam-in-jalalabad-flyover-area-nazibabad-news-mrt609019928","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलालाबाद फ्लाईओवर क्षेत्र में दिनभर रही जाम की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलालाबाद फ्लाईओवर क्षेत्र में दिनभर रही जाम की स्थिति
विज्ञापन

जलालाबाद/नजीबाबाद। जलालाबाद फ्लाईओवर के निकट गड्ढायुक्त मार्ग पर भारी जलभराव में वाहनों के फंसने से रुक-रुक कर जाम लगा रहा। फ्लाई ओवर के निकट गड्ढों में फंसे वाहनों को निकालने में क्षेत्रीय युवकों ने मदद की।
नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को दोपहर बाद से मूसलाधार वर्षा से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। जगह-जगह गड्ढों में पानी भरने से दुपहिया और ई-रिक्शाएं दुर्घटनाग्रस्त से कई लोग चोटिल हुए। आजाद चौक मार्ग के गड्ढों में भारी जलभराव से जलालाबाद फ्लाईओवर पर चढ़ते समय वाहनों को निकलने में परेशानी हुई। फ्लाईओवर के निकट गड्ढों में वाहन फंसने से दिनभर जाम की स्थिति बनती रही। राजा रामपुर क्षेत्र के अनेक युवकों ने गड्ढों में फंसे वाहनों को निकाल कर जाम सुचारू कराने में मदद की।
उधर कोटद्वार मार्ग पर फ्लाईओवर से कृषि उत्पादन मंडी समिति दिशा के हाईवे पर गड्ढों में पानी भरने से हाईवे यातायात प्रभावित रहा। कई दुपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुए। नगर के कई गड्ढायुक्त मार्ग जलभराव से राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने।
विज्ञापन
मुगलूशाह में हुआ भारी जलभराव
रविवार को दिन भर रुक-रुक कर हुई वर्षा और दोपहर बाद भारी वर्षा से नगर क्षेत्र के अजमल खां रोड सहित क्षेत्र के प्रमुख संपर्क मार्ग और दर्जनों मकान जलमग्न हो गए। मोहल्ला मुगलूशाह, मकबरा में संपर्क मार्गों पर दो से तीन फीट तक पानी भर गया। बाजार कल्लूगंज, सेवाराम, हवेलीतला, वाहिदनगर क्षेत्रों में भी भारी जल भराव से जनजीवन प्रभावित रहा। कई मकानों में रखा फर्नीचर और घरेलू सामान वर्षा से खराब हो गया।
जलभराव रोकने को लाखों की योजना फेल
नगरपालिका परिषद ने मोहल्ला मुगलूशाह, अजमल खां रोड, तहसील कॉलोनी क्षेत्रों के वर्षा से होने वाले भारी जलभराव को कम करने के लिए लाखों रुपये की लागत से राजों का चौराहा क्षेत्र में टैंक बनवाया था। जिसमें जलभराव को खींचने के लिए दो पंप लगाए गए थे। टैंक में एकत्र होने वाले पानी की निकासी के लिए जनरेटर व्यवस्था से पंप चलाए गए, लेकिन भारी वर्षा और जलभराव ने नगरपालिका की लाखों रुपये की योजना को फेल कर दिया। जिससे मुगलूशाह, मकबरा क्षेत्र के लोगों को कोई राहत नहीं मिली।
रातभर विद्युत आपूर्ति रही ठप
मूसलाधार वर्षा से रविवार की पूरी रात नगर और ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति ठप रही। नगर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप रहने से कई क्षेत्रों में पेयजल संकट रहा। प्रात: विद्युत आपूर्ति सुचारु की गई। उधर, आदर्शनगर बिजली क्षेत्र में जलभराव के चलते दोपहर बाद तक क्षेत्र से संबंधित फीडरों की विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं की जा सकी थी। एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि विद्युत आपूर्ति सुचारु करने के लिए काम चल रहा है।