फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Traders caught the agent who came to check the hall marking in Bijnor and handed him over to the police

UP: हॉल मार्किंग की जांच करने पहुंचे एजेंट को घेरा, व्यापारियों ने किया पुलिस के हवाले, धक्का-मुक्की का आरोप

Thu, 15 Dec 2022 08:31 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 15 Dec 2022 08:31 PM IST
सार

Bijnor News : हॉल मार्किंग की जांच करने पहुंचे एजेंट को व्यापारियों ने घेर लिया। इसके बाद व्यापारियों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन
Traders caught the agent who came to check the hall marking in Bijnor and handed him over to the police
हंगामा करते व्यापारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर में भारतीय मानक ब्यूरो के हॉल मार्किंग एजेंट को एक सराफा की दुकान पर फर्जी बताते हुए घेर लिया। व्यापारियों ने हंगामा करते हुए उसे पुलिस के हवाले भी कर दिया। एजेंट ने धक्का-मुक्की और अभद्रता का भी आरोप लगाया है। पुलिस की शुरुआती जांच में ही एजेंट के फर्जी होने की व्यापारियों की बात को नकार दिया। फिलहाल मामला भारतीय मानक ब्यूरो के गाजियाबाद कार्यालय तक पहुंच गया है। हॉल मार्किंग एजेंट ने आरोप लगाया कि दुकान पर हॉल मार्क फर्जी था। इसकी पूरी सूचना मुख्यालय को दे दी गई है। 

विज्ञापन


जिले में दो दिनों से आभूषणों की हॉल मार्किंग की जांच चल रही है। भारतीय मानक ब्यूरो के गाजियाबाद कार्यालय से बुधवार को हॉल मार्किंग एजेंट नितिन ने नजीबाबाद में पहुंचकर जांच की थी। अब बृहस्पतिवार को बिजनौर शहर में सराफा की दुकानों पर जांच करने के लिए पहुंचे। बिजनौर में आभूषणों की एक दुकान पर जांच करने के बाद शंभा बाजार में दूसरी दुकान पर हॉल मार्किंग की जांच करने के लिए एजेंट पहुंचे। हॉल मार्किंग एजेंट नितिन ने बताया कि दुकान पर फर्जी हॉल मॉर्किंग पकड़ ली गई थी। इसके बाद व्यापारियों ने उसे घेर लिया। कहा कि उनके साथ धक्का-मुक्की और अभद्रता की गई। 
विज्ञापन


व्यापारियों ने फर्जी अधिकारी होने का दावा किया। फिर क्या था, दुकानों के धड़ाधड़ शटर गिर गए। हॉल मार्किंग एजेंट को घेर लिया गया, फर्जी बताते हुए पुलिस को बुला लिया। काफी देर तक हंगामा हुआ। खैर, पुलिस एजेंट नितिन को लेकर थाने पहुंची। तमाम व्यापारी भी थाने पहुंच गए। पुलिस की शुरुआती जांच में ही हॉल मार्किंग एजेंट के फर्जी होने की पुष्टि नहीं हो पाई। एजेंट ने अपने उच्चाधिकारियों को फोन पर पूरे मामले की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अनोखा मामला: नहीं मिली मुर्दे की खाट, घर-घर तलाश रही पुलिस, परिजनों को सता रहा ये डर

शहर कोतवाल रविंद्र वशिष्ठ ने बताया कि भारतीय मानक ब्यूरो का एचएमए फर्जी नहीं हैं। पुष्टि हो गई है। उसके साथ कोई मारपीट की जानकारी नहीं है। हालांकि अभी तस्दीक चल रही है। नितिन ने बताया कि जिस दुकान पर छापा मारा गया, वहां हॉल मार्क फर्जी था। उनके साथ अभद्रता की गई और धक्का-मुक्की भी हुई। इसकी सूचना मुख्यालय को दे दी गई है। वहां से जो निर्देश मिलेंगे, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP: होटल में छापा पड़ते ही मचा हड़कंप, कमरे से बरामद हुई ऐसी चीज, अफसर भी रह गए हैरान, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed