फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Traders are preparing to open private market

प्राइवेट मंडी खोलने की तैयारी में लगे व्यापारी

Mon, 26 Oct 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Traders are preparing to open private market
बिजनौर। जिला मुख्यालय पर अनाज और सब्जी-फल मंडी की मांग जल्दी ही पूरी होने वाली है। मंडी सरकार की तरफ से नहीं बल्कि व्यापारियों की तरफ से बनाई जाएगी। मंडी के लिए जमीन की तलाश भी शुरू हो गई है। मंडी खुलने से किसानों की आढ़त की जगह की समस्या का समाधान हो जाएगा। मंडी समिति परिसर में फसलों की आढ़त लगती है।
विज्ञापन

पिछले चार दशक से जिला मुख्यालय पर मंडी समिति के लिए जमीन की खोज चल रही है। शुरुआत में नियम था कि किसान से सर्किल रेट पर जमीन खरीदी जाए। तब किसान भी जमीन देने को तैयार थे लेकिन विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते जमीन नहीं खरीदी जा सकी। बाद में नियम आ गया कि सर्किल रेट से चार गुना रेट पर जमीन खरीदी जाएगी। लेकिन शासन किसानों से वार्ता कर मोलभाव कर कम कीमत पर जमीन खरीदना चाहता था। किसान इसके लिए तैयार नहीं हुए। कुछ किसानों ने जमीन का प्रस्ताव भी दिया लेकिन बात नहीं बनी। फिलहाल सब्जी व फल मंडी में ही अनाज की आढ़त लगती है। कम जगह के चलते किसानों को फसल बेचने के लिए जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

अब सरकार ने नियम बना दिया है कि सरकारी मंडी से बाहर खरीद फरोख्त करने पर व्यापारियों को मंडी शुल्क नहीं देना होगा। इससे व्यापारियों ने अपनी ही मंडी खोलने का निर्णय लिया है। व्यापारी इसके लिए जमीन की तलाश भी कर रहे हैं। ईदगाह रोड पर जमीन की तलाश तेजी से चल रही है। कुछ किसान जमीन बेचने के लिए तैयार भी हो गए हैं। वार्ता अंतिम चरण में है। सब्जी एवं फल मंडी यूनियन अध्यक्ष शमशाद अंसारी का कहना है कि निजी मंडी के लिए व्यापारी जमीन तलाश कर रहे हैं। वर्तमान मंडी स्थल में जगह नहीं बची है। मंडी समिति खुली जगह में बनने से किसानों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed