Bijnor: कंटेनर ने मारी टक्कर, पुल की रेलिंग पर लटकी ट्रैक्टर-ट्रॉली; मुंडन को जा रहे 15 लोग बचे
बिजनौर के मंडावली में कंटेनर की टक्कर से एक ट्रैक्टर ट्रॉली नदी पुल की रेलिंग पर लटक गई। मुंडन के लिए हरिद्वार जा रहे 15 लोग बाल-बाल बच गए। तीन घायल, कई को मामूली चोटें आईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद में सोमवार सुबह मंडावली थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा टल गया। रत्नाल नदी पुल पर एक तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग पर लटक गई। ट्रॉली में करीब 15 लोग सवार थे, जो चांदपुर से हरिद्वार मुंडन संस्कार के लिए जा रहे थे। घटना में सभी बाल बाल बचे।
बताया गया कि घटना सुबह करीब 4 बजे मोटा महादेव मंदिर के पास रत्नाल नदी पुल पर हुई। ट्रॉली में चांदपुर के मोहल्ला संत नगर निवासी दीपा का डेढ़ वर्षीय बेटा, उसके परिवारजन व अन्य रिश्तेदार सवार थे। टक्कर के बाद ट्रॉली का पिछला हिस्सा रेलिंग पर लटक गया और नीचे नदी में गिरने से बच गया।
यह भी पढ़ें: Meerut: हत्या के मामले में जमानत पर चल रहे बदमाश की पुलिस से मुठभेड़, 20 मुकदमे हैं दर्ज
घटना में तीन लोग अजय कुमार, रामशरण और लीलू घायल हो गए, जबकि अन्य को मामूली चोटें आईं। सभी यात्री हादसे से स्तब्ध थे। हादसे के बाद पुल के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर क्रेन से ट्रॉली को हटवाया और यातायात सुचारू कराया।
दुर्घटना के बाद मुंडन संस्कार की यात्रा बीच में ही रुक गई। सभी यात्री मोटा महादेव पुलिस चौकी पर बैठ गए। पुलिस ने कंटेनर चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।
गनीमत यह रही कि समय रहते ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल से नीचे नदी में गिरने से बच गई अन्यथा कई जिंदगियों पर बन आती।