फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder Accused on Bail Injured in Meerut Police Encounter, Gaurav Sirohi in Custody

Meerut: हत्या के मामले में जमानत पर चल रहे बदमाश की पुलिस से मुठभेड़, 20 मुकदमे हैं दर्ज

Mon, 16 Jun 2025 12:23 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 16 Jun 2025 12:23 PM IST
सार

मेरठ के कंकरखेड़ा में रविवार रात पुलिस की बदमाश गौरव सिरोही से मुठभेड़ हो गई। हत्या के मामले में जमानत पर चल रहे आरोपी को पैर में गोली लगी। आरोपी पर मेरठ, बागपत और दिल्ली में 20 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
Murder Accused on Bail Injured in Meerut Police Encounter, Gaurav Sirohi in Custody
पुलिस गिरफ्त में घायल बदमाश - फोटो : संवाद

विस्तार

मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में रविवार रात एक शातिर अपराधी पुलिस की गोली का शिकार हो गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी गौरव सिरोही के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

गौरव सिरोही खतौली में दर्ज एक हत्या के मामले में जमानत पर चल रहा था और उस पर मेरठ, बागपत और दिल्ली में कुल 20 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut : पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, कालू रामनगरिया गैंग से जुड़ा, कई मुकदमे हैं दर्ज

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, श्रद्धापुरी निवासी कल्पना ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पति राहुल पर एक बदमाश ने तमंचा तान दिया और विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने बदमाश की तलाश शुरू की।

रविवार रात एलआईसी कट के पास पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि घायल बदमाश पुलिस हिरासत में है। प्राथमिक इलाज के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अब उसके खिलाफ अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed