फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tractor trolley collided with electric poles in Sanpura. Suggest an edit See also an, edit

खासपुरा में विद्युत पोल से टकराकर पलटी ट्रैक्टर ट्राॅली।

Sat, 18 Nov 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 18 Nov 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Tractor trolley collided with electric poles in Sanpura. Suggest an edit See also an, edit
खासपुरा में विद्युत पोल से टकराकर पलटी ट्रैक्टर ट्राॅली।
हल्दौर में  ट्रैक्टर की टक्करसे टूटे एलटी लाइन के खंभे के तार एक स्कूल के परिसर में गिरने से स्कूल में करंट फैल गया। कई बच्चे करंट लगने से बेहोश हो गए। स्कूल के स्टाफ ने किसी तरह बच्चों को स्कूल से बाहर निकाला। निगम कर्मचारियों को फोन करने पर भी कोई फोन नहीं उठाया। करीब आधे घंटे बाद फाल्ट होने से बिजली गुल हुई।
विज्ञापन

गांव खासपुरा में बिजनौर-मुरादाबाद मार्ग पर गुरु गोविंद सिंह खालसा हाईस्कूल विद्यालय स्थित है। स्कूल के सामने धामपुर शुगर मिल का गन्ना क्रय केंद्र है। स्कूल के मुख्य द्वार के पास एलटी लाइन का विद्युत पोल खड़ा है। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे उक्त गन्ना क्रय केंद्र के कांटे से गन्ने से लदा एक ट्रैक्टर ट्राला धामपुर शुगर मिल गन्ना ले जाने के लिए हाईवे पर चढ़ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ट्रैक्टर का संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर ट्राला विद्युत पोल से जाते टकराया और खंभा टूट गया। खंभा टूटने से एलटी लाइन के तार स्कूल परिसर में टूटकर गिर गए। स्कूल में बच्चे क्लास के बाहर आंगन में पढ़ रहे थे। करंट दौड़ने से स्कूली बच्चे भी चपेट में आ गए। प्रमोद, मीनाक्षी, खुशी, योगेश कुमार, अनामिका, रितिक कुमार आदि बच्चे करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गए। स्कूल में भगदड़ मच गई। स्कूल स्टाफ ने मामले की सूचना फोन पर पैजनियां बिजलीघर को दी, लेकिन किसी भी कर्मचारी ने फोन रिसीव नहीं किया और आपूर्ति करीब आधे घंटे तक जारी रही। स्टाफ ने करंट फैलने के दौरान ही बच्चों को किसी तरह बाहर निकाला। बाद में अचानक बिजलीघर में फाल्ट होने के कारण विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। स्कूल स्टाफ ने एक निजी चिकित्सक को स्कूल बुलाकर बच्चों का उपचार कराया। बाद में बच्चों को होश आने पर उनके घर भेज दिया गया। स्कूल में गिरे तारों को भी खुद स्टाफ ने बाहर निकालकर फेंका। बच्चों के अभिभावकों में विद्युत निगम के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। स्कूल के प्रधानाचार्य जोगेंद्र सिंह ने कहा कि बेहोश बच्चों को होश आने पर उनके घर भेज दिया गया है। उन्होंने भविष्य में अनहोनी की आशंका को लेकर मिल का कांटा हटवाने की मांग की है। उधर, निगम के जेई सत्यप्रकाश चौहान ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed