फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Traces of cannibal guldar not yet found in Nagina

Bijnor News: नगीना - अब तक नहीं मिले नरभक्षी गुलदार के निशान

Wed, 02 Aug 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 02 Aug 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Traces of cannibal guldar not yet found in Nagina
रेहड़ के गांव भटपुरा के जंगल में गुलदार की तलाश के लिए झिरना रेंज से आई दो हथनिया। स्त्रोत वन व
- अब पिंजरों को दूसरी जगहों पर लगाने की तैयारी
विज्ञापन

- तीन दिनों में दो हथिनियों को जंगल में 25 किलोमीटर घुमाया गया
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना (बिजनौर)। क्षेत्र के गांव तेलीपुरा में बृहस्पतिवार को गुलदार के हमले में युवक की मौत के बाद पिछले पांच दिनों से जंगल की खाक छान रही वन विभाग की टीम को हमलावर गुलदार का कोई सुराग नहीं मिला। विशेषज्ञों की राय पर अब दो पिंजरों की लोकेशन बदली जा रही है। तीन दिनों में दो हथिनियों से जंगल में 25 किलोमीटर कांबिंग कराई गई, लेकिन अब तक भी हमलावर गुलदार चिह्नित नहीं हो पाया है।

बृहस्पतिवार की शाम जलालपुर के जंगल में गए 20 वर्षीय संदीप की गुलदार के हमले में मौत हो गई थी। ग्रामीणों व किसान यूनियन के आक्रोश के बाद हरकत में आए वन विभाग ने आला अधिकारियों के साथ विशेषज्ञ टीम को पूरे दलबल से तेलीपुरा व जलालपुर के जंगल में उतार दिया। संभावना जताई जा रही थी कि इतनी बड़ी फौज के बाद हमलावर गुलदार पकड़ में आ जाएगा, लेकिन 120 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी अब तक वन विभाग की टीम खाली हाथ है। हमलावर गुलदार के चिह्नित नहीं होने के कारण वन विभाग के कर्मचारी अभी तक मचान भी नहीं बना पाए हैं।
विज्ञापन

वन विभाग बिजनौर के एसडीओ ज्ञान सिंह का कहना है कि विशेषज्ञों की राय पर दो पिंजरों की लोकेशन बदल दी गई है। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञ व चिकित्सकों का मानना है कि जहां लोगों का आवागमन ज्यादा है, हो सकता है इसके चलते गुलदार पिंजरे के करीब नहीं आ रहा हो। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम दो पिंजरों को नदी किनारे ऐसे स्थान पर लगाया गया है, जहां लोगों का आवागमन बहुत कम है। उनका कहना है कि पिंजरे में बकरी के अलावा खुला मांस भी लगाया गया है। इस समय गांव में चार पिंजरे और आठ कैमरे लगे हुए हैं। वन विभाग की चार टीम लगातार गांव में पैदल व चार टीमें गाड़ियों से गश्त कर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि बुधवार को दोनों हथिनियों से करीब 25 किलोमीटर कांबिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed