फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tourists will get facilities at the entrance of Amangarh

Bijnor News: अमानगढ़ के प्रवेश द्वार पर ही पर्यटकों को मिलेंगी सुविधाएं

Fri, 19 May 2023 10:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 19 May 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
Tourists will get facilities at the entrance of Amangarh
- केहरीपुर में अस्सी लाख रुपये की लागत से कराएं जाएंगे विकास कार्य
विज्ञापन

- पंजीकरण कार्यालय की चहारदीवारी, शौचालय, कैफेटेरिया आदि का होना है निर्माण
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जंगल सफारी के शौकीन पर्यटकों को अमानगढ़ रेंज के प्रवेश द्वार पर ही तमाम सुविधाएं मुहैया होगी। असुविधाओं की भरमार से जूझ रहे केहरीपुर कार्यालय को विकसित करने के लिए बजट जारी कर दिया गया है। नवंबर तक सुंदरीकरण समेत अन्य विकास कार्य धरातल पर आ जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया भी होने लगी है।
अमागनढ़ रेंज को पिछले साल पर्यटकों के लिए खोल दिया गया था। पहले चरण में अमानगढ़ रेंज के अंदर स्थित अंग्रेजी शासनकाल के गेस्ट हाउस की हालत सुधारी गई। इसके बाद अन्य विभागों से भी अमानगढ़ के आसपास विकास कार्य कराने के लिए कहा गया था। फिलहाल पर्यटन विभाग भी वहां पर काम कर रहा है। पगदंडी डॉट कॉम कंपनी से संपर्क कर लिया गया है। वन विभाग भी अपने स्तर से अमानगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने की जद्दोजहद में लगा था।
विज्ञापन

इसी क्रम में वन विभाग की ओर से करीब 80 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया गया है। इस बजट से अमानगढ़ के द्वार कहे जाने वाले केहरीपुर कार्यालय पर तमाम काम कराए जाने हैं। जिसमें केहरीपुर कार्यालय की चहारदीवारी, शौचालय, एंट्री गेट, वाचमैन हट, ठंडे पानी के लिए वाटर कूलर, संकेतक बोर्ड, पार्किंग और कैफेटेरिया का निर्माण किया जाना है। कैफेटेरिया बांस से बनाया जाएगा। जिससे पर्यटकों को पूरी तरह जंगल का लुक देखने को मिल सके। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया चालू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट ------

अमानगढ़ में विकास के लिए 80 लाख रुपये का बजट जारी हुआ है। शीघ्र ही इससे विकास कार्य कराए जाएंगे। पर्यटकों की सुविधा के लिए भी कई काम कराए जाने हैं - अंशुमान मित्तल, एसडीओ वन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed