{"_id":"5e46e89d8ebc3ee5ae5a2462","slug":"tough-arrangements-will-be-made-for-security-during-the-journey-of-kanwar-bijnor-news-mrt469010615","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा के रहेंगे कड़े बंदोबस्त बिजनौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा के रहेंगे कड़े बंदोबस्त बिजनौर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा के रहेंगे कड़े बंदोबस्त
बिजनौर। कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है। दो कंपनी पीएसी के अलावा एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। कांवड़ियों के वेश में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
महाशिवरात्रि पर्व पर कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। भोले के भक्तों का कारवां हरिद्वार कूच करने लगा है। प्रशासन ने भोले के भक्तों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। दो कंपनी पीएसी के अलावा चार निरीक्षक, 100 दरोगा, दो महिला दरोगा, नौ एससीपी, 479 आरक्षी, 84 महिला आरक्षी, 362 मुख्य आरक्षी लगाए गए हैं। 1040 पुलिसकर्मियों को शिवभक्तों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांवड़ यात्रा के मार्ग के अलावा शिवालयों पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। नजीबाबाद के मोटा महादेव मंदिर, नगीना के बाड़ा मंदिर, गांव खारी के झारखंडी शिव मंदिर, चांदपुर के झारखंडी मंदिर समेत तमाम मंदिरों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। कांवड़ियों के वेश में भी पुलिस तैनात रहेगी। पुलिसकर्मियों के तैनात पीएसी के जवान भी तैनात रहेंगे। पीएसी व पुलिस के जवानों की कई जगह एकसाथ ड्यूटी लगाई गई है।