फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tota of specialist doctors in district hospital

जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों का टोटा

Mon, 07 Sep 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Tota of specialist doctors in district hospital
जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों का टोटा
विज्ञापन

बिजनौर। जिला अस्पताल कोरोना काल में भी रेफर सेंटर बनकर रह गया है। वर्तमान में जिला अस्पताल में 27 के सापेक्ष मात्र 14 चिकित्सक ही कार्य कर रहे हैं। यहां पर लंबे अरसे से कार्डियोलॉजिस्ट, ईएनटी, चेस्ट फिजीशियन आदि विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है।

कोरोना काल में चिकित्सकों की उपयोगिता बढ़ गई है। करीब 40 लाख की आबादी वाले जिले में भी सरकारी विशेषज्ञ चिकित्सकों का टोटा है। जिला अस्पताल में वैसे तो लोगों को विभिन्न प्रकार से इलाज की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। जिला अस्पताल लंबे समय से विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है। इस कारण यहां के चिकित्सक इमरजेंसी के अधिकतर केस रेफर करने को मजबूर हैं। फिलहाल जिला अस्पताल में लंबे अरसे से कार्डियोलॉजिस्ट, चेस्ट फिजीशियन नहीं है। लगभग दो साल से ईएनटी सर्जन का भी टोटा है। इसके अलावा पैथोलॉजिस्ट और रेडियोलॉजिस्ट के दो-दो पद के सापेक्ष दोनों पदों पर एक-एक से ही काम चल रहा है। सीएमएस डॉ. ज्ञानचंद ने बताया कि चिकित्सकों की कमी को दूर करने तथा पर्याप्त संसाधन मुहैया कराने के लिए शासन-प्रशासन को कई बार लिखा जा चुका है, लेकिन बार बार प्रयास करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed