फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Took to the streets against the dealer

नोटिस के खिलाफ व्यापारी सड़कों पर उतरे

Sun, 31 Jan 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 31 Jan 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Took to the streets against the dealer
बिजनौर में अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन के अभियान के खिलाफ व्यापारियों ने शनिवार को मोर्चा खोल दिया। अतिक्रमण पर नोटिस देने पहुंचे कर्मचारियों को देखकर व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। सैकड़ों व्यापारी  दुकान बंद की सड़क पर उतर आए। व्यापारियों ने बाजार में जुलूस निकालकर दुकानें बंद कराई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष मनोज कुच्छल के समझाने पर व्यापारियों ने डेढ़ घंटे बाद बाजार खोला।
विज्ञापन

शनिवार को पालिका कर्मचारी पोस्ट ऑफिस कार्यालय से मुख्य बाजार की ओर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस देने पहुंचे। पालिका कर्मचारियों ने जैसे ही अतिक्रमण करने वालों को चिह्नित कर नोटिस देने की कार्रवाई शुरू की, व्यापारियों ने उनको घेर लिया और नोटिस लेने से मना कर दुकान बंद कर दी। नोटिस जारी होने का पता चलते ही देखते ही देखते बाजार में दुकानों के शटर गिरते चले गए।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बाजार बंद कर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह, सपा सरकार और डीएम वीके आनंद के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। व्यापारियों के विरोध को देखकर पालिका कर्मचारी लौट गए। व्यापारियों ने नगर पालिका प्रशासन पर ही बाजार में अतिक्रमण कराने का आरोप लगाया। बाजार में व्यापारियों की भीड़ सड़क पर जमा हो गई। युवा व्यापारियों ने बाजार में जुलूस निकालकर दुकानें बंद कराई। प्रदर्शनी चौक से तहसील तक पूरा बाजार बंद हो गया। व्यापारी इस मामले में कलक्ट्रेट आकर ज्ञापन देने की बात करने लगे। इस बीच उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष मनोज कुच्छल, नगर अध्यक्ष सौरभ सिंघल, मुनीश त्यागी आदि व्यापारी नेता मुख्य बाजार पहुंचे और व्यापारियों से वार्ता कर समझाकर करीब एक बजे बाजार खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

q पालिका ने 133 को जारी किए नोटिस ः पालिका प्रशासन ने शास्त्री चौक से पोस्ट ऑफिस चौराहे तक 133 व्यापारियों को अतिक्रमण के लिए नोटिस किए। शनिवार को संबंधित व्यापारियों ने बाजार बंद नहीं किया। सूत्रों के अनुसार इस क्षेत्र के व्यापारी मुख्य बाजार में आए भी नहीं।

बाजार बंद करना नहीं है समस्या का हल
 व्यापारी नेता मनोज कुच्छल के मुताबिक बाजार बंद करना किसी समस्या का हल नहीं है। यदि बाजार बंद हो तो भी पालिका कर्मचारी दुकान के बाहर नोटिस चस्पा कर सकते हैं। व्यापारी बाजार खोलें और समय आने पर अपनी बात रखें।
उधर शेरकोट। पालिका ने शनिवार को दुकान चिन्हीकरण के बाहर रखे सामान को जब्त किया। इससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार दुकान बंद कर भाग गए। पालिका कर्मियों ने मुख्य बाजार में फैले सामान को गाड़ियों में भरकर पालिका पहुंचाया। बेतरतीब खड़े ठेले को पालिका ने आखिरी बार चेतावनी दी।
 नागरिकों ने पालिका के अभियान की सराहना की। पालिका के ईओ सुरेंद्र यादव ने कहा अतिक्रमणकारी अब भी बाज नहीं आए तो प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना ठोंका जाएगा। इस टीम में मोहम्मद  ताहिर ,मोहम्मद शाहिद, हरकेश, फईम अहमद आदि मौजूद रहे।


अतिक्रमण हटाओ अभियान की हवा निकली
नजीबाबाद में अतिक्रमण हटाओ अभियान की तीन दिन में ही हवा निकल गई। पूरे शहर में अतिक्रमण की स्थिति फिर से पुराने ढर्रे पर लौट आई। इससे क्षेत्रवासी परेशान हैं। डीएम के आदेश पर एसडीएम और सीओ के निर्देशन में 25 जनवरी को अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। पालिका के ईओ ने अतिक्रमण के दायरे में आने वाले पक्के निर्माण पर मार्किंग कराई। निर्माण कराने वालों के स्वयं पक्का निर्माण हटा लेने के आश्वासन पर कई जगह पक्का और स्थायी निर्माण नहीं गिराया। कई सार्वजनिक स्थानों और फुटपाथों पर लगने वाली फड़ों एवं ठेलों को हटवाते फुटपाथ खाली रखने के निर्देश दिए। अभियान के तीन दिन बाद भी न तो पक्के और स्थायी अतिक्रमण को हटाया और न ही फुटपाथी कारोबारियों पर शिकंजा कसा। अतिक्रमण की समस्या क्षेत्र में गहरा गई। सतपाल सिंह, लक्ष्मीचंद आदि ने अतिक्रमण हटाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed