{"_id":"67b0b2d95afb597cbf0853f8","slug":"took-a-pledge-to-march-to-the-mahapanchayat-of-muzaffarnagar-on-the-17th-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-143112-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: 17 को मुजफ्फरनगर की महापंचायत में कूच करने का संकल्प लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: 17 को मुजफ्फरनगर की महापंचायत में कूच करने का संकल्प लिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं की शनिवार को तहसील में मासिक पंचायत में किसानों की समस्याओं पर विस्तार से विचार मंथन कर अधिकारियों से निदान कराया। लापरवाही अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन के रणनीति तय की गई।
तहसील अध्यक्ष कविराज सिंह ने कहा कि यूनियन के प्रदेश आह्वान पर 17 फरवरी को मुजफ्फरनगर में गुड़ मंडी में प्रदेश स्तरीय पंचायत का आयोजन हो रहा है । बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने इसमें प्रतिभाग करना है। पंचायत में किसानों के बड़े मुद्दों को उठा उनके समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
क्योंकि सरकार ने अभी तक ना तो एमएसपी गारंटी लागू की है। न ही गन्ने का मूल्य घोषित हुआ है। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश और केंद्र की सरकार को किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए संगठन को मजबूत करने और आंदोलनरत रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
इस दौरान उप जिलाधिकारी धामपुर को ज्ञापन भी सौपा। पंचायत में पदम सिंह, महेंद्र सिंह, रामकुमार सिंह, अशोक चौहान, कविराज सिंह, इंद्रवीर सिंह, नरदेव सिंह, कन्हैया सिंह, तारा सिंह आदि शामिल रहे। अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष कविराज सिंह ने की। संचालन ब्लॉक अध्यक्ष अशोक चौहान ने किया।