फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Toll tax hiked by Rs 5 to 10, cash system abolished

Bijnor News: पांच से 10 रुपये तक बढ़ गया टोल टैक्स, नकद व्यवस्था खत्म

Wed, 01 Apr 2026 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Toll tax hiked by Rs 5 to 10, cash system abolished
गौरव गोयल
विज्ञापन

नगीना। यदि आपको नकद टोल टैक्स देने की आदत है तो इसे बदलना होगा। बुधवार से हाईवे पर नकद टोल टैक्स भुगतान करने की व्यवस्था समाप्त हो रही है। अब टोल टैक्स का भुगतान केवल यूपीआई व फास्ट टैग के जरिए से ही किया जा सकेगा। इसके साथ ही आज से टोल टैक्स की बढ़ी दरें भी लागू हो रही है।
मासिक पास के लिए अब 340 के बजाए 350 रुपये व सालाना पास के लिए 3000 रुपये की बजाए 3075 रुपये चुकाने होंगे।
हरिद्वार-काशीपुर हाईवे पर ग्राम पुरैनी के करीब स्थित टोल प्लाजा के प्रबंधक उत्तम कुमार ने बताया कि एक अप्रैल से टोल टैक्स की बढ़ी दरें लागू हो रहीं हैं। इसके साथ ही नकद टोल टैक्स भुगतान की सुविधा भी समाप्त हो गई है। उनका कहना है कि 31 मार्च की आधी रात से नई दरें लागू हो गईं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वाहनों पर तीन से पांच प्रतिशत तक टोल टैक्स की बढ़ोतरी हुई है। पहले छोटे वाहन कार/जीप आदि पर 85 रुपये का टोल टैक्स लगता था जो अब 90 रुपये हो गया है। जबकि छोटे व्यावसायिक वाहनों पर 140 रुपये के सापेक्ष अब 145 रुपये चुकाने होंगे। बड़े वाहनों बस/ ट्रक आदि पर 295 की बजाए अब 300 रुपये, थ्री एक्सल व्यावसायिक वाहनों पर अब 320 की बजाए 330 रुपये, एचसीएम आदि फॉर टू सिक्स वाहनों पर 460 की बजाए 470 रुपये व ओवर साइज वाहनों पर 560 की बजाए अब 575 रुपये टोल टैक्स लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed