फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Toll plaza in Bhaneda will have 16 lanes, almost ready

Bijnor News: 16 लेन का होगा भनेड़ा में टोल प्लाजा, बनकर लगभग तैयार

Fri, 22 Sep 2023 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Toll plaza in Bhaneda will have 16 lanes, almost ready
- मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे पर किरतपुर के पास भनेड़ा में बनाया गया है टोल प्लाजा
विज्ञापन

- जिले में तीनों नेशनल हाईवे पर तीन जगह वसूला जाएगा टोल टैक्स

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अभी तक हरिद्वार काशीपुर नेशनल हाईवे पर नगीना धामपुर के बीच टोल वसूला जा रहा है। लेकिन अब बिजनौर नजीबाबाद के बीच भनेड़ा में प्लाजा पर वाहनों को टोल देना पड़ेगा। मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे का यह टोल प्लाजा बनकर लगभग तैयार हो चुका है जोकि 16 लेन में बनाया गया है। इस अत्याधुनिक टोल प्लाजा पर बिना देरी के ही वाहन आगे बढ़ जाया करेंगे।
मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे को बिजनौर नजीबाबाद के बीच फोरलेन में तब्दील किया जा रहा है। इस फोरलेन हाईवे पर भनेड़़ा में टोल प्लाजा बनाया जा रहा है जोकि लगभग तैयार हो चुका है।
विज्ञापन


90 फीसदी हो चुका है हाईवे का निर्माण
बिजनौर से नजीबाबाद के बीच फोरलेन हाईवे का काम 90 फीसदी पूरा हो चुका है। यानि सड़क बनकर लगभग तैयार है। स्वाहेड़ी और किरतपुर में बाईपास बनाया गया है। स्वाहेड़ी में बाईपास बनकर तैयार हो चुका है, अब देरी हो रही है तो सिर्फ बिजली लाइन को शिफ्ट करने की। क्योंकि इस बाईपास के ऊपर से उच्च क्षमता की बिजली लाइन गुजर रही है, जिसे हटाए जाते ही बाईपास को वाहनों को लिए खोल दिया जाएगा। उधर किरतपुर बाईपास में केवल एक किमी लंबी सड़क का निर्माण होना बाकी रह गया है। दोनों ही बाईपास दीपावली तक चालू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



नजीबाबाद बाईपास का हो चुका है 25 फीसदी निर्माण
नजीबाबाद में एक और बाईपास का निर्माण चल रहा है। साढ़े दस किलोमीटर लंबा यह बाईपास 200 करोड़ की लागत से बन रहा है। यह बाईपास जलालाबाद से शुरू होकर साहनपुर के पास से होते हुए सहकारी चीनी मिल के पास जाकर कोटद्वार मार्ग पर निकल रहा है। जिसका 25 फीसदी काम हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed