फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Today RLD supremo Chaudhary Jayant, tomorrow SP President Akhilesh Yadav and CM Yogi Adityanath.

Bijnor News: आज रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत, कल सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव व सीएम योगी आदित्यनाथ

Fri, 12 Apr 2024 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 12 Apr 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Today RLD supremo Chaudhary Jayant, tomorrow SP President Akhilesh Yadav and CM Yogi Adityanath.
बिजनौर, नहटौर। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह शुक्रवार को किसान इंटर कॉलेज मंडावली, बांकपुर और कड़ापुर में चुनावी सभा करेंगे।
विज्ञापन

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव 13 अप्रैल को जैन विद्या मंदिर इंटर कालेज परिसर में चुनावी जनसभा करेंगे। जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने निरीक्षण कर स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं उड्डयन विभाग की ओर से कार्यक्रम स्थल पर हेलीकॉप्टर उतरने के लिए पर्याप्त जगह न होने पर लोक निर्माण विभाग ने हेलीपैड का स्थान बदलकर नहटौर कोतवाली रोड पर स्थित एक खाली मैदान में बनवाने का काम शुरू किया। मौके पर सीओ धामपुर सर्वम सिंह, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल यादव, लोकनिर्माण विभाग सहायक अभियंता एसपी सिंह, अवर अभियंता राजेश कुमार, प्रभारी निरिक्षक धर्मेंद्र सोलंकी, एसएसआई कुलजीत सिंह, कस्बा इंचार्ज सुरेंद्र सिंह आदि ने उक्त मैदान में पहुंचकर जानकारी ली। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एसपी सिंह ने बताया कि उड्डयन विभाग की ओर से जारी निर्देशों पर हेलीकॉप्टर लैंडिग का स्थान परिवर्तन किया गया है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अफजलगढ़ के चुनावी जनसभा में आने की संभावना है। उनके आने की तैयारी चल रही है। बसपा के जिलाध्यक्ष दलीप कुमार ने बताया कि बसपा सुप्रीमो मायावती 16 अप्रैल को बिजनौर शहर के नुमाइश ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed