फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Today is the last day to file objections

आपत्तियां दर्ज कराने का आज आखिरी दिन

Mon, 22 Mar 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Today is the last day to file objections
आपत्तियां दर्ज कराने का आज आखिरी दिन
विज्ञापन

बिजनौर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण पर आपत्तियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। दूसरे दिन प्रधान व अन्य पद पर कुल 195 आपत्तियां दर्ज कराई गईं। इस प्रकार दोनों दिन में दर्ज आपत्तियों की संख्या 210 हो गई है। पिछली बार के मुकाबले अधिक आपत्ति आई रही है। 23 मार्च आपत्ति दर्ज कराने का आखिरी दिन है।
पंचायत आरक्षण पर आपत्ति दर्ज कराने का सोमवार दूसरा दिन था। आपत्ति कर्ता सुबह साढ़े आठ बजे से ही विकास भवन आना शुरू हो गए थे। डीपीआरओ दफ्तर खुलते ही आपत्ति देने को आपाधापी मच गई। शाम पांच बजे के बाद तक लाइन लगी रही। एडीपीआरओ संदीप अग्रवाल के अनुसार दूसरे दिन प्रधान पद पर 163, जिला पंचायत सदस्य पद पर 25 तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर सात आपत्तियां आई हैं।
विज्ञापन

21 मार्च पहले दिन 13 प्रधान व दो जिला पंचायत सदस्य पद पर आपत्तियां आई थीं। दोनों दिन में प्रधान पद पर 176, जिला पंचायत सदस्य पर 27 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर सात आपत्तियां आईं। बताया गया कि इस बार के प्रधान आरक्षण पर पिछले आरक्षण के मुकाबले अधिक आपत्तियां आई रही हैं। पिछली बार पहले दिन प्रधान पद पर 25 तथा जिला पंचायत सदस्य पद पर नौ आपत्तियां आई थीं। दूसरे दिन प्रधान पद पर 127 व जिला पंचायत सदस्य पद पर 28 आपत्तियां थीं। 23 मार्च आज आपत्ति दर्ज कराने का आखिरी दिन है। प्रधान पद पर आपत्तियां देने को ज्यादा मारामारी है। प्रधान पद पर पहली बार के मुकाबले 48 आपत्तियां अधिक हैं। 24 मार्च व 25 मार्च को आपत्तियों का निस्तारण डीएम की अध्यक्षता वाली चार सदस्यीय समिति करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed