फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Today is the last day of the tenure of gram panchayats

ग्राम पंचायतों के कार्यकाल का आखिरी दिन आज

Thu, 24 Dec 2020 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day of the tenure of gram panchayats
ग्राम पंचायतों के कार्यकाल का आखिरी दिन आज
विज्ञापन

बिजनौर। आज ग्राम पंचायतों के कार्यकाल का आखिरी दिन है। ग्राम प्रधान तथा सचिव बचे कामों को पूरा कर बिलों का भुगतान करने में लगे हैं। पंचायतराज विभाग ने पंचायत सचिवों को निर्देश दिए हैं कि इसके बाद प्रधानों के हस्ताक्षर किया गया कोई भी भुगतान मान्य नहीं होगा।
जिले में 1128 ग्राम पंचायत हैं। मौजूदा पंचायतों की पहली बैठक 24 दिसंबर 2015 को हुई थी। इस प्रकार पंचायतों का कार्यकाल 24 दिसंबर 2020 आज रात 12 बजे समाप्त हो जाएगा। पंचायत कार्यकाल की समाप्ति नजदीक देख बचे विकास कार्यों को पूरा कर भुगतान करने में लगी हैं। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि आज के बाद प्रधानों के हस्ताक्षर से किया गया कोई भी भुगतान मान्य नहीं होगा। सचिवों से पंचायत का अपडेट विवरण तैयार करने को कहा गया है।
विज्ञापन

हालांकि प्रधानों के कार्यकाल समाप्ति के बाद पंचायतों के कार्य संचालन को लेकर शासन से कोई निर्देश नहीं आए हैं लेकिन एडीओ को पंचायत का प्रशासक बनाया जाना तय माना जा रहा है। उधर आगामी पंचायत चुनाव में प्रधान पद के दावेदार कार्यकाल के आखिरी चरण में कराए जा रहे विकास कार्यों पर निगाह रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed