फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Today, a large number of farmers will travel to Delhi from the district

आज जिले से बड़ी संख्या में दिल्ली कूच करेंगे किसान

Wed, 02 Dec 2020 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Today, a large number of farmers will travel to Delhi from the district
आज जिले से बड़ी संख्या में दिल्ली कूच करेंगे किसान
विज्ञापन

बिजनौर। बृहस्पतिवार को जिले से किसान बड़ी संख्या में दिल्ली कूच कर सकते हैं। भाकियू कार्यकर्ता किसानों से फोन पर संपर्क कर रहे हैं। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता अब भी बुराड़ी मैदान में जुटे हैं।

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया किसान लगातार बुराड़ी मैदान में आ रहे हैं। अभी सरकार ने वार्ता के लिए उनके संगठन को नहीं बुलाया है। सरकार के बुलाने पर किसानों की समस्याएं सरकार के सामने रखी जाएंगी। भाकियू युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने बताया सरकार के प्रतिनिधियों से कल संगठन का प्रतिनिधिमंडल मिला था। सरकार कृषि कानूनों को किसानों का हितैषी बता रही है। किसान कानूनों के संबंध में आपत्ति मांग रही है। बुधवार को संगठन की ओर से आपत्ति की सूची बनाकर भेज दी गई है। बृहस्पतिवार को फिर से सरकार से वार्ता हो सकती है। बृहस्पतिवार को जिले के अलावा आसपास के जिलों से भी किसानों को बड़ी तादाद में बुलाया गया है। बृहस्पतिवार को कुछ कड़े फैसले लिए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस ने बड़ी तादाद में बैरीकेडिंग कर दी है। लेकिन जब किसानों का जन सैलाब दिल्ली कूच करेगा तो पुलिस किसानों को रोक नहीं पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed