फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Today 100 infields, 162 cars will be delivered

आज होगी 100 इनफिल्ड, 162 कारों की डिलीवरी

Sun, 23 Oct 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Today 100 infields, 162 cars will be delivered
आज होगी 100 इनफिल्ड, 162 कारों की डिलीवरी
विज्ञापन

बिजनौर। धनतेरस की तैयारी महीनों पहले शुरू हो गई थी। लोगों ने एक महीने पहले से ही रॉयल इनफिल्ड और अन्य कंपनियों की गाड़ियां धनतेरस पर डिलीवरी के लिए बुक कर ली थीं। जिसके चलते आज धनतेरस पर 100 रॉयल इनफिल्ड और 162 कारों की डिलीवरी होगी।
दीपावली और धनतेरस पर लोग वाहन खरीदना शुभ मानते हैं। जिसके चलते लोगों ने महीनों पहले ही गाड़ियों की बुकिंग धनतेरस के लिए कर दी थी। गाड़ियों के शोरूम पर ग्राहकों की भारी भीड़ लगी है। इसके अलावा अलग-अलग एजेंसियों से करीब 700 दो पहिया वाहनों की डिलीवरी की जाएगी। इस बार धनतेरस पर लोग अच्छी खरीदारी कर रहे हैं। लोग त्योहार पर ही बाइक और कार निकालना पसंद कर रहे हैं। वहीं व्यापारियों को भी इस दीपावली से अच्छी उम्मीद है।
विज्ञापन

महिंद्रा शोरूम बिजनौर के जीएम सर्विस सचिन अग्रवाल ने बताया कि इस बार धनतेरस पर 51 कारों की डिलीवरी की जाएगी। कुछ कारों की डिलीवरी शनिवार को कर दी गई है। इस बार व्यापार अच्छा है। रॉयल इनफिल्ड के ओनर विवेक चौधरी का कहना है कि धनतेरस पर 100 रॉयल इनफिल्ड की डिलीवरी की जाएगी। शुक्रवार से रॉयल इनफिल्ड की डिलीवरी की जा रही है। इसलिए इस बार धनतेरस पर कम रॉयल इनफिल्ड की डिलीवरी हो रही है। तिरुपति शोरूम के ऑनर दीपक गर्ग ने कहा कि धनतेरस और दीपावली को लेकर लोगों में खुशी है। आज धनतेरस पर 51 कारों की डिलीवरी की जाएगी। मंगलम ऑटोवर्ल्ड शोरूम के एमडी तुषार मंगलम का कहना है कि इस बार धनतेरस पर 60 कारों की डिलीवरी की जा रही है। कई महीनों से धनतेरस के लिए लोगों ने बुकिंग करा रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed