फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tikait inaugurated Bhakiyu camp in Ganga fair

गंगा मेले में भाकियू शिविर का टिकैत ने किया शुभारंभ

Sun, 06 Nov 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Tikait inaugurated Bhakiyu camp in Ganga fair
बिजनौर में गंगा स्नान मेले में भाकियू शिविर का फीता काटकर शुभारंभ चौधरी चरण सिंह टिकैत। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन की ओर से विदुरकुटी दारानगर गंज में शिविर, भंडरो का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ रविवार को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के पुत्र चौधरी चरण सिंह टिकैत ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

गंगा स्नान मेले में पहुंचे युवा भाकियू नेता चौधरी चरण सिंह टिकैत ने सर्व प्रथम गंगा स्नान किया। चरण सिंह ने कहा कि किसानों का पावन मेला गंगा स्नान ही है, जहां चार दिन किसान अपने घर बार को छोड़कर गंगा किनारे अपना अस्थाई घर बनाकर दिन रात प्रेम से रहते हैं। गंगा स्नान कर रातभर रागनी गाते हुए खिचड़ी खाते हैं और प्रभु के गुण गाते हैं। मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर व जिलाध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह ने कहा कि भाकियू की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी किसानों के लिए भंडारे, रहने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, जिला महासचिव सोनू चौधरी, तहसील अध्यक्ष कोमन सिंह, रोहित राणा, मुकुल चौधरी, अनुज सिंह, जितेंद्र पहलवान, पुनीत कुमार, रवि शेखर तोमर, अतुल डबास, आकाश बजरंगी, देवेश चौधरी, सतपाल चौधरी, विजय पहलवान, टीकम सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed