फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tigress seen with cubs on main road of new colony

Bijnor News: नई कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर शावकों के साथ दिखी बाघिन

Wed, 07 Dec 2022 06:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Tigress seen with cubs on main road of new colony
कालागढ़ में मुख्य मार्ग पर सूखासोत के निकट सड़क पार करते बाघिन के शावक। - फोटो : DHAMPUR
नई कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर शावकों के साथ दिखी बाघिन
विज्ञापन

कालागढ़। कालागढ़ में बाघिन अपने दो शावकों के साथ नई कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर पर नजर आई है। बाघिन के मुख्य मार्ग पर आने से राहगीरों की सुरक्षा को लेकर बड़ा खतरा पैदा हो गया है।
सोमवार रात को रामगंगा बांध परियोजना पर कार्यरत सुरक्षक पंकज चौधरी वाहन से नई कॉलोनी जा रहा था। जैसे ही वह इंटर कॉलेज से मुख्य मार्ग पर आए तो वहां एक बाघिन अपने दो शावकों के साथ दिखाई दी। बाघिन को शावकों के साथ देखकर उन्होंने अपना वाहन रोक दिया। बाघिन ने अपने दोनों शावकों के साथ सड़क पार की और वेलफेयर सेंटर की ओर चली गई।
विज्ञापन

हालांकि वन विभाग के गश्ती दल हनुमान मंदिर से लेकर इंटर कॉलेज तक तैनात किए गए हैं। वन विभाग ने दावा किया था कि बाघिन अब वनों में ही रह रही है, लेकिन उनका दावा कोरा ही साबित हुआ है। बाघिन के इस स्थान पर सक्रिय होने से रामगंगा प्राथमिक स्कूल, इंटर कॉलेज एवं केन्द्रीय कॉलोनी के लोगों की सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो गया है। पहले यह बाघिन तीन शावकों के साथ देखी गई थी। एक बाध भी यहां दिखा था। इस प्रकार इस इलाके में बाघ का परिवार सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed