{"_id":"6830baacae1e0aeaba090b45","slug":"tigress-became-active-again-in-kalagarh-hunted-cattle-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-150573-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कालागढ़ में फिर सक्रिय हुई बाघिन, मवेशी को बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कालागढ़ में फिर सक्रिय हुई बाघिन, मवेशी को बनाया शिकार
Fri, 23 May 2025 11:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 23 May 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
कालागढ़। कालागढ़ में सूखासोत व लकड़घाट क्षेत्र में बाघिन सक्रिय हो गई है। लकड़घाट में मुख्य मार्ग के निकट ट्रांसफार्मर क्षेत्र में एक मवेशी को बाघिन ने अपना शिकार बनाया है। बाघिन के साथ उसका शावक भी देखा गया। वही सूखासोत के पास मुख्य मार्ग पर बाघिन का लगातार आवागमन होने से वन विभाग के सामने जनता की सुरक्षा की चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। वन विभाग ने जनता से वन्यजीवों से दूर रहने की अपील की है। गश्ती दलों को दोनों स्थानों पर सतर्कता बरतने को कहा गया है। गश्ती दल बाघिन की निगरानी में जुटे हैं।
जमनाग्वाड़ के फॉरेस्टर बने लकड़घाट प्रभारी
कालागढ़ के वन क्षेत्राधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि जमनाग्वाड़ के फॉरेस्टर बबलू को लकड़घाट का बीट प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
जमनाग्वाड़ के फॉरेस्टर बने लकड़घाट प्रभारी
कालागढ़ के वन क्षेत्राधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि जमनाग्वाड़ के फॉरेस्टर बबलू को लकड़घाट का बीट प्रभारी बनाया गया है।