{"_id":"62717de3141f0270ed56b13b","slug":"tiger-seen-in-kuankheda-panic-among-people-bijnor-news-mrt5871102120","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुआंखेड़ा में दिखा बाघ, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुआंखेड़ा में दिखा बाघ, लोगों में दहशत
विज्ञापन
अफजलगढ़ के गांव कुऑखेड़ा में बस्ती के समीप घूमता बाघ।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुआंखेड़ा में दिखा बाघ, लोगों में दहशत
अफजलगढ़। गांव कुआंखेड़ा के आसपास बाघ देखे जाने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से जानवरों को वन क्षेत्र में खदेड़ने सहित स्थायी समाधान की मांग की है।
कुआंखेड़ा के ग्रामीण अमरीक सिंह, मनजीत सिंह, पप्पू, हरकेवल सिंह, बेअंत सिंह, सतपाल सिंह, सुखदेव सिंह आदि का कहना है कि मंगलवार सुबह खेतों पर काम कर रहे कुछ ग्रामीणों की पास ही जंगल में घूमते बाघ पर नजर पड़ी। हिम्मत कर किसी ग्रामीण ने उसकी वीडियो भी बना ली। ग्रामीण एकत्र हो गए और शोर मचाया तब बाघ जंगल की चला गया। कालागढ़ व बढ़ापुर में वन क्षेत्र होने के कारण वहां अधिकतर जंगली जानवर निवास करते हैं। वहीं ग्रामीण झुंड में खेतों पर जाने को मजबूर हैं। इस संबंध में नजीबाबाद डीएफओ मनोज शुक्ला का कहना है कि पास ही में कालागढ़ व साहू वाला रेंज है। जंगली जानवर उधर आ जाते हैं। उन्होंने गश्त बढ़ाने की बात कही।