{"_id":"665cc069ee439718cc063d94","slug":"three-youth-drowned-in-ganga-while-bathing-search-continues-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-124695-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नहाते हुए गंगा में डूबे तीन युवक, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नहाते हुए गंगा में डूबे तीन युवक, तलाश जारी
विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम रावली के पास गंगा में तीन युवकों के डूबने पर मौके पर जमा भीड़।
गांव चंदपुरी के पांच युवक गए थे रावली घाट पर नहाने
एक बाहर खड़ा रहा, चार गंगा में नहाने चले गए, जिनमें से तीन डूबे
गोताखारों की टीम गंगा में डूबे युवकों की तलाश कर रही
संवाद न्यूज एजेंसी
बेगावाला(बिजनाैर)। रावली घाट पर नहाने गए चार युवक गंगा में डूब गए। इनमें एक युवक किसी तरह से तैरकर गंगा की धारा से बाहर निकल आया, जबकि तीन युवक डूब गए। गोताखारों की टीम गंगा में डूबे युवकों की तलाश कर रही है।
गांव चंदपुरी के पांच युवक रविवार की दोपहर नहाने के लिए गंगा रावली घाट पर गए थे। इनमें एक युवक गंगा किनारे खड़ा रहा, जबकि चार युवक गंगा में नहाने के लिए चले गए। पानी के तेज बहाव में चारों डूब गए। इसमें चंदपुरी निवासी बिलाल (25) पुत्र सुलेमान तैरकर बाहर आ गया, जबकि अरशद (23) पुत्र मोहसिन, शाहनवाज (25) पुत्र अतीक और जुनैद (24) निवासी जहानाबाद गंगा में डूब गए।
बिलाल ने गांव पहुंचकर तीनों के गंगा में डूबने की जानकारी दी। आनन फानन परिवार वाले और ग्रामीणों की भीड़ गंगा घाट पर पहुंची और युवकों की तलाश की गई। गोताखाेरों को भी लगाया गया। कई ग्रामीणों ने गंगा में नाव लगाकर डूबे युवकों को तलाश किया। बताया गया कि गंगा में डूबने वाला जुनैद अपने मामा के गांव चंदपुरी आया हुआ था, जोकि रिश्ते के मामा शाहनवाज और अन्य के संग गंगा में नहाने चला गया।