{"_id":"638e37fa6f94eb60175151f0","slug":"three-year-old-boy-dies-after-collision-with-e-rickshaw-bijnor-news-mrt616530378","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ई रिक्शा की टक्कर से तीन वर्षीय बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ई रिक्शा की टक्कर से तीन वर्षीय बालक की मौत
विज्ञापन
ई-रिक्शा की टक्कर से तीन वर्षीय बालक की मौत
राजा का ताजपुर। नानी के घर के बाहर खेल रहे तीन वर्षीय बालक को ई रिक्शा ने टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल बालक को हायर सेंटर ले जा रहे थे, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। बालक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना चांदपुर क्षेत्र के ग्राम लखमीधर निवासी रिंकू सैनी रविवार को अपनी पत्नी अंजू व बच्चों के साथ अपनी ससुराल ताजपुर निवासी गोपाल सिंह के घर आया था। शाम के समय बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। तभी रवाना रोड की ओर से आ रही एक ई रिक्शा का अचानक संतुलन बिगड़ने से तीन वर्षीय वासु पुत्र रिंकू को टक्कर गई। जिससे बासु गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ई रिक्शा छोड़ कर फरार हो गया। परिजन तुरंत बच्चे को लेकर उपचार के लिए धामपुर गये, लेकिन बच्चे की हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसे मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया।
परिजन बच्चे को मुरादाबाद ले जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजन बिना कोई कार्रवाई किये ही अंतिम संस्कार के लिए बच्चे को सोमवार प्रात: अपने साथ अपने ग्राम लखमीधर ले गये। वासु तीन बहन भाइयों में दूसरे नंबर का था।