{"_id":"6ae84f5684e7fa9dbd099e7f","slug":"bijnor-illegal-mining-was-underway-in-the-kho-river-in-the-middle-of-the-night-2026-11-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: आधी रात में खो नदी में हो रहा था अवैध खनन, पुलिस ने मारा छापा तो मच गई भगदड़; पोकलेन-डंपर सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: आधी रात में खो नदी में हो रहा था अवैध खनन, पुलिस ने मारा छापा तो मच गई भगदड़; पोकलेन-डंपर सीज
Mon, 02 Nov 2026 02:22 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:22 PM IST
सार
नगीना देहात और बढ़ापुर थाना पुलिस ने जहानाबाद खोबड़ा गांव के पास खो नदी में छापा मारा। खनन करने वाले घेराबंदी होने पर रात के अंधेरे का फायदा उठाते भाग गए। खनन सामग्री से भरे आठ डंपर, एक पोकलेन मशीन और एक लोडर सीज किया गया है।
विज्ञापन
विस्तार
बिजनौर की खो नदी में दो थानों की पुलिस ने रात दो बजे अचानक छापा मारा। इस दौरान जहानाबाद खोबड़ा गांव के पास खो नदी में अवैध खनन होता मिला। यह खनन, पट्टे के तय स्थान से डेढ़ किलोमीटर दूर किया जा रहा था। इस कार्रवाई में खनन सामग्री से भरे आठ डंपर, एक पोकलेन मशीन और एक लोडर को सीज किया गया है। जबकि 20 से अधिक खाली डंपरों के चालान काटे गए हैं। हालांकि पुलिस को आता देख चालक डंपरों को नदी में छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन
Trending Videos
रात दो बजे थाना नगीना देहात और बढ़ापुर की पुलिस ने जहानाबाद खोबड़ा गांव के पास खो नदी में खनन करने वालों की घेराबंदी कर दी। पुलिस की गाड़ियों को आता देख खनन कराने वाले और डंपर चालक भाग निकले। पुलिस को मौके पर आठ भरे हुए डंपर और बीस से अधिक खाली डंपर खड़े मिले। पुलिस को आता देख डंपरों के चालक भी डंपरों को नदी में छोड़कर भाग गए थे। एक पोकलेन और एक लोडर भी नदी में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में सामने आया कि खो नदी में खनन के लिए पट्टा जारी किया गया था मगर उक्त तय स्थान से डेढ़ किलोमीटर दूर नदी से खनन सामग्री निकाली जा रही थी। पुलिस ने अवैध खनन किए जाने के संबंध में राजस्व विभाग और खनन निरीक्षक को अवगत कराया। पुलिस टीम आठ भरे हुए डंपर और पोकलेन मशीन तथा लोडर को लेकर थाने पहुंची, जिन्हें सीज कर दिया गया है।
उधर रविवार की दोपहर खो नदी में खनन स्थल पर खनन निरीक्षक सुनील कुमार मौर्य, नगीना तहसीलदार हेमराज सिंह, नायब तहसीलदार श्याम सुंदर भी मौके पर पहुंचे। खनन निरीक्षक ने नदी से अवैध खनन के गड्ढों की पैमाइश की। नदी में पानी होने के कारण अधिकारी ट्रैक्टर पर बैठकर मौके पर पहुंचे और पैमाइश की। उधर चर्चा ये भी है कि पुलिस की दबिश के दौरान एक विभाग के दो कर्मचारी भी मौजूद थे, जोकि पुलिस को देखकर भाग निकले। सूत्रों का दावा है कि एक थाना प्रभारी को खनन कराने वालों ने मोटी रकम का ऑफर भी दिया था, मगर पुलिस रात में घेराबंदी जारी रखी।
चार दिन पहले सुंदरवाली में होता मिला था अवैध खनन
चार दिन पहले सुंदरवाली गांव के पास भी खो नदी में खनन होता मिला था। यह भी पट्टे की सीमा से बाहर था। उक्त जगह पर लखनऊ की टीम द्वारा छापे की बात कही जा रही थी। सुंदरवाली के पास खनन के मामले में भी तीन करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने की बात सामने आ रही है।

वाहनों से अवैध वसूली पर डीएम ने लिखा था पत्र
रविवार को डीएम की ओर से जारी एक पत्र भी वायरल हुआ। यह पत्र 23 अक्तूबर को जारी किया गया था। सभी एसडीएम और सीओ को संबोधित इस पत्र में कहा गया था कि खनन सामग्री ढोने वाले वाहनों से एक सिंडिकेट वसूली कर रहा है। रायल्टी वाले वाहनों को परेशान किया जा रहा है। इस संबंध में अपने अपने क्षेत्र में जांच कराकर कार्रवाई कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

ये बोले अधिकारी
रात में एक बजे डायल 112 पर नदी में खनन की शिकायत मिली थी, इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो खो नदी में अवैध खनन होता मिला। आठ डंपर, एक पोकलेन और एक लोडर को सीज किया गया है। साथ ही कुल 34 वाहनों के विरुद्ध अवैध खनन करने संबंधी रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभाग को भेज दी गई है।
-गौतम राय, एएसपी देहात
ये भी देखें...
यूपी: बागपत के बिली से मिलने लंदन से आई लाली, गांव की जिंदगी का लिया आनंद, जानें क्या-क्या किया