Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tourism resumes in Amangarh Tiger Reserve after five months

Bijnor News: पांच माह बाद फिर अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में शुरू हुआ पर्यटन

Mon, 02 Nov 2026 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Tourism resumes in Amangarh Tiger Reserve after five months
रेहड़ के अमानगढ़ रेंज में जंगल सफारी का हरीझंडी दिखाकर शुभारंभ करती मंडलायुक्त व अन्य अधिकारी।
रेहड़ । रविवार को अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में पांचवें पर्यटन सत्र का आगाज हो गया। मंडलायुक्त मुरादाबाद संगीता सिंह ने फीता काटकर सत्र का शुभारंभ किया और जंगल सफारी के लिए आई जिप्सियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पर्यटन सत्र शुरू होते ही रिजर्व क्षेत्र में पर्यटकों की चहल-पहल बढ़ गई है। विभागीय अधिकारियों ने तुलसी के पौधे देकर अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने कहा कि अमानगढ़ पर्यटन को और अधिक आकर्षक और सुविधाजनक बनाया जाएगा। यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। सीएफ मुरादाबाद आदर्श कुमार ने कहा कि अमानगढ़ पर्यटन के मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बना रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिल रहा है। शुभारंभ के अवसर पर अतिथियों एवं बच्चों ने जंगल सफारी का लुफ्त लिया। प्रसिद्ध जादूगर वी सम्राट ने अपनी जादुई कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वन विभाग की ओर से नेचर गाइडों को जैकेट और कैप जबकि वार्चर्स को जूते, जैकेट तथा कैप दी गईं। कार्यक्रम का संचालन रेंजर अमानगढ़ अंकिता किशोर ने किया। इस अवसर पर एसडीएम धामपुर नितिन कुमार, डीएफओ बिजनौर जय सिंह कुशवाह, डीएफओ नजीबाबाद पृथ्वीराज, सीओ अफजलगढ़ आलोक सिंह, नगीना रेंजर प्रदीप शर्मा, वन दरोगा, वन रक्षक सहित ग्रामीण एवं खालसा पब्लिक के स्कूल केहरीपुर के बच्चे भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

17 किमी जंगल का रोमांच
रिजर्व में पर्यटकों के लिए 17 किमी जंगल में जाने और 18 किमी वापस आने का रोमांचक सफर तय किया गया है। वन क्षेत्राधिकारी अंकिता किशोर ने बताया कि फिलहाल दो पालियों में पांच-पांच जिप्सियों का संचालन किया जा रहा है। सुबह छह से 10 बजे और अपराह्न दो बजे से सूर्यास्त तक सफारी होगी। भीड़ बढ़ने पर जिप्सियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। पर्यटकों के लिए शुल्क पुराना ही रखा गया है 2280 रुपये जिप्सी शुल्क, 400 रुपये गाइड फीस और 300 रुपये वाहन प्रवेश शुल्क। विदेशी पर्यटकों के लिए 600 रुपये फीस निर्धारित है। पर्यटकों की सुविधा के लिए केहरीपुर कैंप कार्यालय और झिरना गेट स्थित कैफेटेरिया में कैंटीन की व्यवस्था की गई है। हर साल जून में मानसून के कारण पर्यटन सत्र बंद कर दिया जाता है और नवंबर में फिर से शुरू होता है।

रेहड़ के अमानगढ़ रेंज में जंगल सफारी का हरीझंडी दिखाकर शुभारंभ करती मंडलायुक्त व अन्य अधिकारी।

रेहड़ के अमानगढ़ रेंज में जंगल सफारी का हरीझंडी दिखाकर शुभारंभ करती मंडलायुक्त व अन्य अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed