फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three policemen suspended, including policeman found sleeping while drinking

दरोगा समेत तीन पुलिस कर्मियों को किय निलंबित

Sun, 06 Dec 2020 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Three policemen suspended, including policeman found sleeping while drinking
बिजनौर। एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने ड्यूटी पर नहीं जाकर शराब के नशे में अपनी चारपाई पर सोते मिलने वाले दरोगा समेत तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया हैं। इनमें दो की ड्यूटी पैदल गश्त में लगाई गई थी जबकि तीसरे की ड्यूटी कोतवाली में लगी थी।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस लाइन में तैनात दरोगा नीरज कुमार व पुलिस कर्मी हरपाल सिंह की ड्यूटी पैदल गश्त के लिए शिवालाकला थाने में लगाई गई थी जबकि विकास कुमार की ड्यूटी शहर कोतवाली में लगी थी। जब तीनों पुलिसकर्मी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश शुरू की गई। इस दौरान तीनों बैरक में चारपाई पर शराब के नशे में अचेत अवस्था में मिले। तीनों को जब उठाया तो उनके होश उड़ गए। उनसे ड्यूटी पर नही जाने का कारण मालूम किया गया तो नशे की हालत में होने के चलते उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक ने तीनों को जिला अस्पताल भेजकर मेडिकल कराया तो उनके शराब का सेवन करने की पुष्टि हुई। उन्होंने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट एसपी को भेज दी। एसपी ने कर्तव्य पालन में अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता व अकर्मण्यता बरतने व आम जनता में पुलिस की धवि धूमिल करने में दरोगा समेत तीनों को निलंबित कर दिया है। एसपी के मुताबिक अगर पुलिसकर्मी इस तरह की हरकत करेंगे तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शराब पीकर अनुशासनहीनता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों को हर हाल में अपनी ड्यूटी पर जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed