{"_id":"575da5bc4f1c1b0e4211ba76","slug":"three-person-dead-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार दंपति समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवार दंपति समेत तीन की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Updated Sun, 12 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
जलालाबाद के निकट गांव प्रतापपुर में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार को देखते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिजनौर में नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई। कार के परखचे उड़ गए। तीन लोगों की मौत से घर में कोहराम मच गया।
जलालाबाद से दो किलोमीटर दूर गांव प्रतापपुर के सामने नेशनल हाईवे पर रविवार की सुबह करीब 9.45 बजे नजीबाबाद से मेरठ की ओर जा रही कार
अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटने के बाद खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोहे का खंभा भी उखड़कर गिर गया। हादसे के बाद चीखपुकार मचने पर आसपास के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंच गए। लोगों ने कार में फंसे लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला। मगर, तब तक एक महिला सहित तीन लोगों की सांसें थम चुकी थीं, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल थी।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलने पर सीओ संजय राय जलालाबाद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान कोटद्वार (उत्तराखंड) के गोविंद नगर निवासी सराफा कारोबारी राजेश आनंद और उनकी पत्नी लक्ष्मी आनंद, पुत्र मोहित आनंद (28) के रूप में हुई। राजेश आनंद की घायल पुत्री मोनिका (18) को चिंताजनक हालत में नजीबाबाद स्थित पूजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजेश का परिवार मेरठ जा रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन