{"_id":"6aca9ad64cf0c40ddc03f66f","slug":"school-students-will-eat-pudding-and-upma-in-winter-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-192542-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सर्दियों में हलवा और उपमा खाएंगे स्कूली छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सर्दियों में हलवा और उपमा खाएंगे स्कूली छात्र-छात्राएं
विज्ञापन
ब्रजवीर चौधरी
बिजनौर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को सर्दियों में सप्ताह में एक दिन मिड डे मील में सूजी का हलवा सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन के रूप में दिया जाएगा। नवंबर से फरवरी माह तक कुल 14 विद्यालय दिवसों में मीठा-नमकीन हलवा दिया जाना है। इसमें माह के पहले और तीसरे शुक्रवार को मीठा तथा दूसरे, चौथे और पांचवें शुक्रवार को नमकीन हलवा यानी उपमा दिया जाएगा।
शुक्रवार को अवकाश होने पर अगले कार्य दिवस में इसका वितरण किया जाएगा। हलवे का वितरण सामान्य दिनों में दिए जाने वाले मिड डे मील के अतिरिक्त होगा। बीएसए सचिन कसाना ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार सभी विद्यालयों में निर्धारित दिवस पर हलवा बनाकर बच्चों को वितरित कराया जाएगा। इसमें सामग्री की मात्रा और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को भी वितरण व्यवस्था की निगरानी करने को कहा गया है।
1.32 रुपये की सूजी और 3.27 रुपये का घी
बीएसए के अनुसार मीठे हलवे के लिए प्रति बच्चे की दर से सात रुपये निर्धारित किए गए हैं। इसमें 1.32 रुपये की सूजी, 3.27 रुपये का घी, 1.07 रुपये की चीनी, 84 पैसे का घिसा हुआ नारियल और 50 पैसे का ईंधन शामिल है। इसी तरह उपमा के लिए चार रुपये प्रति बच्चा निर्धारित किया गया है। इसमें 1.32 रुपये की सूजी, 38 पैसे का तेल, 60 पैसे की मौसमी सब्जी, 90 पैसे की मूंगफली, 30 पैसे के मसाले और 50 पैसे का ईंधन शामिल है।
विज्ञापन
-रसोइयों को भी मिलेगा अतिरिक्त पारिश्रमिक
आदेश में विद्यालयों में खाना बनाने वाली रसोइयों के लिए भी अतिरिक्त पारिश्रमिक का प्रावधान किया गया है। प्रत्येक छात्र के हिसाब से प्रति विद्यालय दिवस दो रुपये की दर से अतिरिक्त पारिश्रमिक दिया जाएगा। यह राशि विद्यालय में कार्यरत सभी रसोइयों के बीच समान रूप से बांटी जाएगी।
-दो वर्षों से दिए जा रहे थे रामदाना के लड्डू या चिक्की
बीते दो वर्षों से छात्रों को सर्दियों में सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन के रूप में चिक्की, रामदाना यानी चौलाई के लड्डू दिए जा रहे थे। इनका वितरण भी केवल सर्दियों में ही किया जा रहा था। इस बार इस व्यवस्था में बदलाव कर दिया गया है।
-एक बच्चे के लिए निर्धारित सामग्री की मात्रा (ग्राम में)
सामग्री मीठा हलवा उपमा
सूजी 30 30
घी 05 -
चीनी 22 -
घिसा नारियल 05 -
तेल - 02
मौसमी सब्जी - 20
मूंगफली - 06