फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three people died and many injured in road accident at Bijnor of Uttar Pradesh

यूपी: बाइक से टक्कर लगने पर गड्ढे में गिरी बस, मची चीख पुकार, दो युवक सहित तीन की मौत

Tue, 15 Oct 2019 09:56 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 15 Oct 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
Three people died and many injured in road accident at Bijnor of Uttar Pradesh
हादसे के बाद मौके पर जमा हुई भीड़ - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बिजनौर जिले में जहां बाइक में टक्कर लगने से बस गड्ढे में गिर गई तो वहीं एक स्कूल बस और बाइक के बीच टक्कर हो गई। इन हादसों में दो युवक सहित तीन की मौत हो गई। इस बीच बस यात्रियों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से शवों को बाहर निकाला। हादसों में कई लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


घटना- 1
चंदक- मंडावर रोड पर रोडवेज बस की टक्कर लगने पर बस और बाइक सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। बाइक और दोनों युवक बस के नीचे दब गए, जिस कारण दोनों युवकों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों शव बाहर निकलवाए। 
विज्ञापन


हादसा मंगलवार देर शाम रानीपुर-टीमला के सामने हुआ। रोडवेज बस की बाइक सवार युवकों से टक्कर हुई। अनियंत्रित हुई बस सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी और बाइक भी बस के नीचे दब गई। बस के नीचे दबने के कारण दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बस में सवार यात्री भी घायल हो गए। हादसे के कारण बस में सवार यात्री चीखने लगे और बचाव- बचाव का शोर मचाया। इसके बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से बामुश्किल दोनों शवों को बाहर निकलवाया। दोनों युवकों के शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आई थी। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए गए। मृतकों की पहचान नांगल थाना क्षेत्र के गांव तिसोतरा निवासी मोनू पुत्र चंद्रपाल एवं काले पुत्र सुभाष के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है। बाइक सवार एक युवक ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि दूसरे ने नहीं पहना था। हादसे में हेलमेट के परखच्चे उड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दशहरा देख लौट रहे पिता-पुत्र की मौत, जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही मां, पल भर में उजड़ गया संसार

थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक सवार युवकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। उधर, हादसे के कारण बस में सवार कई यात्री भी घायल हो गए।

सड़क हादसे में एक शख्स की मौत

घटना - 2
नहटौर थाना क्षेत्र में चूड़ी की फेरी करने वाले दो भाइयों की बाइक और स्कूली बस में टक्कर हो गई। इसमें एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों में समझौता होने पर पुलिस से शिकायत नहीं की गई।

यह भी पढ़ें: दरोगा की सड़क हादसे में मौत, पत्नी का ऑपरेशन कराने के लिए छुट्टी लेकर आ रहे थे घर

गांव सदरूदीनगर निवासी 30 वर्षीय निवासी जावेद चूड़ी की फेरी करने का काम करता था। सुबह करीब आठ बजे वह अपने भाई अकील के साथ बाइक द्वारा नूरपुर चूड़ी खरीदने जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह नूरपुर मार्ग स्थित गांव खंडसाल के पास पहुंचा तो दिव्य दीप ज्ञानदीप इंटर कॉलेज की स्कूल बस उसकी बाइक से टकरा गई। इसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को में सीएचसी भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने जावेद को मृत घोषित कर दिया। अकील की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्कूल संचालक व मृतक के परिवार के बीच समझौता हो गया। 

वहीं ग्रामीणों के मुताबिक मृतक के दोनों बच्चों को कक्षा एक से इंटर की पढ़ाई का खर्च स्कूल की तरफ से उठाया जाएगा। एसएसआई रामचंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस से शिकायत नहीं की गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed