फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three people arrested for smuggling codeine-based syrup.

Bijnor News: कोडिनयुक्त सिरप की तस्करी में तीन पकड़े

Fri, 19 Dec 2025 11:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 19 Dec 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Three people arrested for smuggling codeine-based syrup.
बिजनौर। कोडिनयुक्त सिरप की तस्करी के मामले में बिजनौर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में पंजाब के शिक्षा विभाग में तैनात योगा शिक्षक भी शामिल है। नहटौर में रहने वाले इनके चौथे आरोपी की तलाश में पुलिस लगी है। यह कार्रवाई सिर्फ एक केस में की गई है, अभी कोडिन की दूसरी प्राथमिकी में भी कार्रवाई होना बाकी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर कोतवाली पुलिस ने अरुण कुमार निवासी गांव मंगोलपुरा, शिवांशु और रेसब निवासी मंगोलपुरा को गिरफ्तार करते हुए चालान कर दिया। इनके एक और साथी की तलाश की जा रही है जोकि नहटौर क्षेत्र का रहने वाला है और साल 2016 तक मेडिकल स्टोर चलाता था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि नहटौर निवासी आरोपी ने उनकी मेडिकल एजेंसी से कोडिनयुक्त सिरप का स्टॉक उठाकर कहीं और बेच दिया था। गिरफ्तार होने वाला एक आरोपी अरुण फिलहाल पंजाब में शिक्षा विभाग में बतौर योग शिक्षक के रूप में तैनात है। अरुण के नाम ही मेडिकल का लाइसेंस चल रहा था। जिसने नौकरी लगने के बाद भी लाइसेंस को सरेंडर नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि गाजियाबाद की कैडिज लाइफ साइंस कंपनी से लाइकेरेक्स-टी सिरप की आपूर्ति बिजनौर में भी होने की बात सामने आने के बाद औषधि निरीक्षक ने जांच की थी। शुरुआती जांच करने के बाद शिव शक्ति बाला जी मेडिकोज से जुड़े अरुण कुमार और शिवांशु सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

इसके अलावा आकाश चौहान और तुषार कुमार निवासी चक्कर चौराहा के खिलाफ औषधि निरीक्षक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इन दोनों मेडिकल फर्म के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एएसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि फिलहाल शिवशक्ति बालाजी मेडिकोज से जुड़े केस के संबंध में गिरफ्तारी की गई है। दूसरे केस में अभी जांच चल रही है। इस केस में भी जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed