फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three miscreants who robbed a couple were arrested

Bijnor News: दंपती को लूटने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया

Mon, 21 Apr 2025 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 21 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Three miscreants who robbed a couple were arrested
किरतपुर। तीन दिन पूर्व नहटौर मार्ग पर दंपती से लूट करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से नकदी व मोबाइल बरामद किए गए हैं। बदमाशों को चौथा साथी फरार हो गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव बढ़ापुर निवासी चेतन अपनी पत्नी काजल के साथ बाइक से अपने गांव बढ़ापुर से नजीबाबाद जा रहे थे। गांव से निकलते ही किरतपुर-नहटौर रोड पर गांव मौजीपुर धर्मा के सामने बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करते हुए रोक लिया।
विज्ञापन

बदमाश काजल के हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गए थे। पर्स में 10 हजार रुपये नकद, मोबाइल व अन्य सामान था। थाना प्रभारी विरेंद्र कुमार ने बताया कि लूट की घटना में शामिल चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार विशाल पुत्र लल्लू सिंह निवासी ग्राम गुजरपुरा, निखिल पुत्र राजीव निवासी ग्राम बैबलपुर थाना कोतवाली शहर बिजनौर, सागर पुत्र राकेश निवासी ग्राम नांगल जट थाना हल्दौर से तीन मोबाइल तथा एक बाइक बरामद की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि चौथा साथी फरार है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed