Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ganga Expressway: DDOs to be designated this week

गंगा एक्सप्रेसवे : इसी सप्ताह नामित होंगे डीडीओ

Tue, 17 Nov 2026 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Ganga Expressway: DDOs to be designated this week
- डीडीओ के नामित होते ही किसानों से जमीन खरीदने की प्रक्रिया पकड़ेगी रफ्तार
विज्ञापन

- डीडीओ के माध्यम से ही किसानों को दिया जाएगा जमीन का पैसा
- बिजनौर, नजीबाबाद और चांदपुर में 1054 हेक्टेयर जमीन खरीदी जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए जिले में जमीन खरीदने की प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। इसी सप्ताह भूमि खरीद के लिए डीडीओ नामित किए जाने की तैयारी है। इनके नामित होते ही किसानों से जमीन के बैनामे कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
गंगा एक्सप्रेसवे के लिए जिले में बिजनौर, नजीबाबाद और चांदपुर क्षेत्र में कुल 1054 हेक्टेयर जमीन खरीदी जानी है। इसके लिए संबंधित क्षेत्रों में किसानों से जमीन के बैनामे और सरकारी भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। अब तक जमीन खरीद के लिए जरूरी धनराशि उपलब्ध होने के बाद डीडीओ नामित किए जाने की तैयारी है। डीडीओ की नियुक्ति के बाद किसानों से जमीन के बैनामे कराने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

इस पूरी प्रक्रिया में डीडीओ की अहम भूमिका रहेगी। किसानों को जमीन के बदले मिलने वाली मुआवजे की धनराशि भी डीडीओ के माध्यम से ही उपलब्ध कराई जाएगी। इससे भुगतान की प्रक्रिया निर्धारित व्यवस्था के तहत पूरी की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- 107 गांवों की जमीन खरीदने की योजना तैयार
गंगा एक्सप्रेसवे जिले की तीन तहसीलों बिजनौर सदर, चांदपुर और नजीबाबाद के 109 गांवों से होकर गुजरेगा। जिले में इसकी लंबाई करीब 56 किलोमीटर होगी। पूर्व में प्रकाशित जानकारी के अनुसार, 109 गांवों में से 107 गांवों में आपसी सहमति से जमीन खरीदने की योजना है। दो गांवों में भूमि खरीद से संबंधित प्रक्रिया अलग से पूरी की जानी है।

- जमीन खरीद को 2100 करोड़ की धनराशि अवमुक्त
जमीन की खरीद के लिए उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) की ओर से 2100 करोड़ रुपये की धनराशि पहले ही अवमुक्त की जा चुकी है। इससे जमीन खरीद का रास्ता साफ हो गया है। अब डीडीओ के नामित होने के बाद किसानों से सीधे बैनामे शुरू हो सकेंगे।


वर्जन :
गंगा एक्सप्रेसवे के लिए किसानों की जमीन के बैनामे कराने की तैयारी है। जमीन खरीद के लिए डीडीओ नामित किए जाने हैं। उन्हीं के माध्यम से किसानों के खाते में पैसा भेजा जाएगा। इसी सप्ताह डीडीओ नामित होने की तैयारी है। - आशीष सक्सेना, तहसीलदार, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed