{"_id":"680fc7d0478ce1b5a20a7919","slug":"three-miscreants-including-two-accused-involved-in-the-couple-murder-case-arrested-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-148626-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दंपती हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों समेत तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दंपती हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों समेत तीन बदमाश गिरफ्तार
Mon, 28 Apr 2025 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश। संवाद
- फोटो : बाबरपुर में शोक सभा में श्रद्धांजलि देते सपाई।
हल्दौर (बिजनौर)। गांगन नदी में डूबोकर हत्या करने में शामिल रहे दो आरोपियों समेत तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। एक हत्यारोपी को पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगी है। दो हत्यारोपियों के साथ पकड़ में आया तीसरा बदमाश इनके संग चोरी की वारदात में शामिल था। पुलिस ने सल्लाहपुर में हुई चोरी का भी खुलासा कर दिया है।
एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि हल्दौर पुलिस ने रविवार की देर रात गांव अम्हेड़ा के पास बाइक सवार तीन युवकों को रोकने प्रयास किया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में थाना नहटौर के गांव बल्ला शेरपुर निवासी बदमाश जीवा पुत्र ओमप्रकाश के पैर में गोली लगी। जीवा के संग बाइक पर सवार रहे सोनू पुत्र सुनील निवासी भोपुर मुरादाबाद और विपिन पुत्र शकील निवासी वाबनखेड़ी थाना हसनपुर अमरोहा को भी गिरफ्तार कर लिया।
जीवा के पास से गांव सल्लाहपुर से चोरी किए गए आभूषण, दस हजार की नगदी, दो तमंचे और बाइक बरामद की गई है। पूछताछ में जीवा ने बताया कि उसने अपने ससुर राजवीर और साढू सहदेव पुत्र केशव निवासी मंगोलपुर थाना रजबपुर अमरोहा के साथ मिलकर सल्लाहपुर के एक बंद मकान से चोरी की थी। वहीं जो बाइक बरामद की गई है, वह आरोपी जीवा ने सोनू ने पिलखुवा से चोरी की थी।
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड में भी शामिल रहा जीवा और सोनू
जीवा, सोनू, राजवीर उर्फ चंद्रभान उर्फ भाने और नीमा के साथ मिलकर थाना भोपा के गांव भोकरहेड़ी निवासी हिस्ट्रीशीटर सोमपाल उर्फ सोमे और उसकी पत्नी बेबी की हत्या कर दी थी। दोनों के शव नहटौर में गांगन नदी में नौ अक्तूबर को बरामद हुए थे। इस केस में राजवीर और उसकी पत्नी नीमा को पुलिस तीन दिन पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। राजवीर, जीवा का ससुर है। वहीं रविवार की रात मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी विपिन पर पुलिस जीवा के संग मिलकर पुलिस पर फायरिंग करने का आरोप है।
वर्जन::
पुलिस ने मुठभेड़ में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी जीवा के पैर में गोली लगी है। पकड़े गए जीवा और सोनू दंपती की हत्या के साथ सल्लाहपुर में हुई चोरी की वारदात में शामिल रहे हैं।
....,