{"_id":"5edbd7ac8ebc3e9050183937","slug":"three-migrants-and-laborers-from-mumbai-came-out-positive-bijnor-news-mrt485190062","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में मुंबई से आए तीन प्रवासी मजदूर और निकले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में मुंबई से आए तीन प्रवासी मजदूर और निकले पॉजिटिव
विज्ञापन
नगीना में कोरोना पॉजीटिव आने पर बुजुर्ग महिला को एंबुलेंस से ले जाते स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : BIJNOR
मुंबई से आए तीन प्रवासी और मजदूर निकले पॉजिटिव
बिजनौर। जिले में तीन और नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। तीनों ही मुंबई से लौटे प्रवासी मजदूर हैं। ये सभी नगीना नगर के रहने वाले हैं। तीनों को उपचार के लिए मंडलीय लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र स्वाहेड़ी में बने कोविड केयर सेंटर में भेजा गया है। शुक्रवार की रात पॉजिटिव आए सात मरीजों में से भी नगीना की ही एक वृद्धा और दो बच्चों को भी उपचार के लिए स्वाहेड़ी में ही भर्ती कराया गया है। शनिवार को स्वाहेड़ी कोविड केयर सेंटर की शुरुआत में पहले दिन छह मरीजों को भर्ती किया गया। शनिवार को नए मरीज मिलने के साथ ही जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 147 हो गई है। इनमें से 67 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि दो लोगों की मौत भी हुई है। वर्तमान में एक्टिव केस 78 हैं।
जिले में प्रवासी मजदूरों के कोरोना पॉजिटिव निकलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वर्तमान में करीब 95 प्रतिशत एक्टिव पॉजिटिव केस मुंबई से आए प्रवासी मजदूर हैं। सीएमओ डा. विजय कुमार यादव ने बताया कि शनिवार को नगीना के मोहल्ला पटेरी का 20 वर्षीय युवक और यहीं के मोहल्ला कायस्त सराय के 25 का युवक और 17 साल का किशोर की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये तीनों मरीज तीन जून से नगीना के ही एलआरएस कॉलेज में क्वारंटीन थे। ये तीनों ही मुंबई से आए प्रवासी मजदूर हैं। इन सभी के परिजनों को क्वारंटीन कराकर इनके मोहल्लों को सील कराया जाएगा। तीनों मरीजों को उपचार के लिए मंडलीय लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र स्वाहेड़ी में बनाये गए कोविड केयर सेंटर में भेजा गया है। शुक्रवार की रात भी नगीना नगर में एक और इसी तहसील क्षेत्र में सात मरीज कोरोना पॉजिटिव निकले थे।