{"_id":"66143bb5b435867e9c04cd84","slug":"three-lok-sabha-constituencies-were-divided-from-the-land-of-dhampur-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-121928-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: धामपुर की धरा से गठबंधन पर हमला, तीन लोकसभा क्षेत्रों को साधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: धामपुर की धरा से गठबंधन पर हमला, तीन लोकसभा क्षेत्रों को साधा
Tue, 09 Apr 2024 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 09 Apr 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
धामपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने धामपुर की धरा से इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने इंडिया गठबंधन को घमंडिया ठगबंधन कह डाला। बोले कि विपक्ष के सारे नेता भ्रष्टाचार के आरोपों में लिप्त हैं। इनमें आधे जेल में है और आधे बेल पर हैं। वहीं डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों का बखान कर तीन लोकसभा क्षेत्रों को साध गए। वहीं किसान, मजदूर, गरीब, महिला और युवाओं को लुभाया।
पहले चरण के चुनाव को लेकर भाजपा हाईकमान काफी फिक्रमंद है। यही वजह है कि सहारनपुर और मेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभाएं कर चुके हैं। जबकि बिजनौर में सीएम योगी दो बार, डिप्टी सीएम एक बार दौरा कर चुके हैं। अब सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने धामपुर में जनसभा को संबोधित किया। यहीं से उन्होंने बिजनौर लोकसभा की बिजनौर और चांदपुर विधानसभा के मतदाताओं को साधने के साथ साथ नगीना लोकसभा और मुरादाबाद लोकसभा की बढ़ापुर विधानसभा के मतदाताओं को खूब साधा। उनका भाषण किसानों, मजदूरों, महिलाओं, बेरोजगारों, गरीबों एवं अन्नदाताओं के इर्द गिर्द रहा। सभी जाति वर्गों के लोगों को साधने का प्रयास किया।
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में किसानों को किसान सम्मान निधि योजना देकर सम्मान देने का काम किया है। महिलाएं सशक्त हुईं हैं। उनमें देश की तरक्की के लिए नई हिम्मत पैदा हुई। उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को उन्होंने गैस सिलिंडर देकर उनकी नब्ज टटोलने का प्रयास किया। उन्होंने गरीबों पर डोरे डालते हुए कहा कि गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत उनकी सरकार ने देश में 80 करोड़ और यूपी में 15 करोड़ लोगों को फ्री में राशन देकर खाद्य सुरक्षा की गारंटी दी है। जो आज तक कोई भी सरकार ऐसा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
कहा कि उनकी सरकार पूरे देश के अंदर सबका साथ सबका विकास और सबके भरोसे को साथ लेकर काम कर रही है। किसी को परेशानी नहीं हाेने देगी। सभी योजनाओं का सभी जाति धर्म के लोगों को बगैर भेदभाव के लाभ पहुंचाया जा रहा है।
- हाथ उठाकर लोगों ने दिया समर्थन
उन्होंने सड़क, शिक्षा, चिकित्सा, बिजली के क्षेत्र में भी विकास करने का दावा करते लोगों को भरोसा दिया कि आज समूचे देश और उत्तर प्रदेश में शिक्षा चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सुविधाओं में इजाफा हुआ है। उन्होंने इस दौरान जनता से कई सवाल पूछे जिनका लोगों ने हाथ उठाकर समर्थन किया। लोगों का कहना है कि इस चुनावी सभा से मतदाताओं में उर्जा का नया संचार पैदा हुआ। लोग पार्टी के किसी बड़े नेता की सभा के आयोजन होने उत्साहित दिखाई दिए।