फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three injured, one dead in accident

दुर्घटना में किशोरी सहित तीन घायल, एक की मौत

Thu, 27 Feb 2020 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Three injured, one dead in accident
दुर्घटना में किशोरी सहित तीन घायल, एक की मौत
विज्ञापन

नांगलसोती/रायपुर सादात। चंदोक-कामराजपुर मार्ग पर टूटे पेड़ के चलते अनियंत्रित होकर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन पुलिस को बिना सूचना दिए युवक के शव को ले गए, जबकि घायल युवक को परिजनों ने प्राथमिक उपचार दिलाया। उधर नगीना-रायपुर सादात मार्ग पर कार की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए।
नांगलसोती क्षेत्र के गांव जाफरपुर निवासी अंकुल कार से अपने साथ अतुल को लेकर अपनी बहन को दवाई दिलाने ऋषिकेश जा रहा था। चंदोक-कामराजपुर मार्ग पर टूटे पड़े यूकेलिप्टस पेड़ से कार बचाने का प्रयास करते हुए कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में अंगाखेड़ी निवासी 21 वर्षीय अतुल की मौके पर मौत हो गई। अंकुल एवं उसकी बहन को भी चोटें आईं। अंकुल ने घायल अवस्था में अपने और अतुल के परिजनों को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन पुलिस को बिना सूचना दिए मृतक अतुल का शव अपने साथ ले गए। नांगलसोती थानाध्यक्ष वली मोहम्मद ने घटना से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन

उधर रायपुर सादात क्षेत्र में मंगलवार रात नगीना-रायपुर मार्ग पर कार की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने हीमपुर पछातपुरा निवासी 25 वर्षीय शाकिब और 23 वर्षीय रियासत को घायल अवस्था में बिजनौर रेफर कराया। घटना के बाद कार सवार लोग कार छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कार सवार लोगों की तलाश में जुटी है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed