फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three hundred times would not say divorced on

तीन लाख बार बोलने पर भी नहीं होता तलाक

Sun, 01 Jan 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 01 Jan 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Three hundred times would not say divorced on
किरतपुर में वार्ता करते मौलाना मिर्जा यासूब।(बाएं से पहला) - फोटो : अमर उजाला
किरतपुर  में ऑल इंडिया शिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना मिर्जा यासूब ने कहा है कि तीन तलाक का मुद्दा सही नहीं है। उनके यहां निकाह में गवाह की जरूरत नहीं होती। तीन लाख बार तलाक बोलने से भी तलाक नहीं होता है। तलाक देने का अधिकार भी केवल महिलाओं को है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी का फैसला सही है। हालांकि व्यवस्था ठीक नहीं हो पाने से आमजन को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

रविवार को ग्राम मेमन सादात में रियाज जैदी के आवास पर उनके ससुर मरहूम सैय्यद  मोहम्मद शिब्तैन के चेहल्लुम की मजलिस में ऑल इंडिया शिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना मिर्जा यासूब ने शिरकत की। 
विज्ञापन

इसी दौरान पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि तीन लाख बार तलाक-तलाक कहने से भी तलाक नहीं होती। निकाह दो दिलों को जोड़ता है। फिर इसमें गवाह की जरूरत कहां आ पड़ी। उनके यहां तलाक देने का अधिकार केवल महिला को है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन पर व्हाट्सएप या सोशल मीडिया पर तलाक देने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि शिया समुदाय के लोगों ने  सुप्रीम कोर्ट में चल रहे सायरा बानो वाले केस में तरमीम करने के लिए अर्जी दे रखी है। उन्होंने कहा कि तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाए जाने की जरूरत है। कानून के दायरे में निकाह नामा होना चाहिए। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड में रखा जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों को दिया जाने वाला लाभ शिया समुदाय को नहीं मिलता है, जबकि भारत में सिर्फ पांच से सात करोड़ करोड़ शिया है।  उन्होंने कहा कि इस्लाम में आतंकवाद की कोई जगह नहीं है। आतंकवादी संगठन साजिश के तहत इस्लाम को बदनाम कर रहे हैं। मजलिस में राज्यमंत्री सैय्यद ईसा रजा, इसरार जैदी, हसन अब्बाद, हसन मुस्तफा, रियाज जैदी, गुलशन बिजनौरी, मौहम्मद नौशा, महेंद्र सिंह अश्क, हैदर किरतपुरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed