फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Seven-Year-Old Male Leopard Trapped in Cage, Villagers Get Relief

बिजनौर: पिंजरे में कैद हुआ सात साल का नर गुलदार, कई दिनों से गांव में दहशत, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Mon, 24 Aug 2026 03:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 24 Aug 2026 03:18 PM IST
सार

बिजनौर के नगीना देहात क्षेत्र के मुर्तजाबाद गांव में वन विभाग के पिंजरे में सात साल का नर गुलदार कैद हो गया। पिछले एक सप्ताह से गांव के आसपास गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत थी।

विज्ञापन
Bijnor: Seven-Year-Old Male Leopard Trapped in Cage, Villagers Get Relief
पिंजरे में कैद हुआ गुलदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के नगीना देहात थाना क्षेत्र के मुर्तजाबाद गांव में सोमवार सुबह वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में नर गुलदार कैद हो गया। पिछले कई दिनों से गांव और आसपास के क्षेत्र में गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई थी। गुलदार के पकड़े जाने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वन विभाग की टीम गुलदार को अपने कब्जे में लेकर चली गई, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


एक सप्ताह पहले दिखाई दिया था गुलदार
मुर्तजाबाद गांव, ढकिया वामन सराय के पास करीब एक सप्ताह पहले ग्रामीणों ने गुलदार देखा था। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर आसपास के खेतों की जांच की तो गुलदार के पंजों के निशान भी मिले। इससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: क्रिकेटर प्रवीण कुमार की डेयरी भी हुई बंद, नगर निगम के नोटिस के बाद पशुओं को आबादी से बाहर ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की मांग पर लगाया गया पिंजरा
गुलदार की लगातार मौजूदगी के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की थी। शिकायत के बाद वन विभाग ने गांव के निकट दो दिन पहले पिंजरा लगाया था। सोमवार सुबह गुलदार पिंजरे में कैद हो गया।

मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
पिंजरे में गुलदार के कैद होने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। कौड़िया वन क्षेत्र के रेंजर सचिन शर्मा टीम के साथ पहुंचे और गुलदार को पिंजरे सहित अपने कब्जे में ले लिया।

करीब सात साल का है नर गुलदार
रेंजर सचिन शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया गुलदार नर है और उसकी उम्र करीब सात वर्ष है। गुलदार को पिंजरे सहित वन विभाग के कार्यालय ले जाया गया है। स्वास्थ्य टीम के पहुंचने के बाद उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed