{"_id":"6a8b4fe7800d747acd0c8ca2","slug":"the-route-diversion-will-end-at-12-midnight-tonight-bijnor-news-c-27-1-bij1027-188356-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: आज रात 12 बजे खत्म हो जाएगा रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: आज रात 12 बजे खत्म हो जाएगा रूट डायवर्जन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। कांवड़ यात्रा के कारण जिले में लागू रूट डायवर्जन आज रात 12 बजे समाप्त हो जाएगा। डायवर्जन खत्म होने के बाद भारी वाहनों और रोडवेज बसों को निर्धारित मार्गों से आगे जाने की अनुमति मिलेगी। यह डायवर्जन सावन के आखिरी सोमवार तक कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लागू किया गया था।
डायवर्जन के कारण शहर में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों को बाहर ही सड़क किनारे रोका गया था। रोडवेज बसों के संचालन पर भी इसका असर पड़ा था। निर्धारित मार्गों पर बसों का संचालन नहीं हो सका था। इससे यात्रियों को अधिक दूरी तय करनी पड़ी और सफर में भी अतिरिक्त समय लगा। यातायात प्रभारी रवि नैन ने बताया कि सोमवार रात डायवर्जन समाप्त होगा। इसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य कर दी जाएगी।
रूट डायवर्जन समाप्त होने के बाद रोडवेज बसों के संचालन और राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी। बसों का निर्धारित मार्गों से संचालन फिर से शुरू हो सकेगा। इससे यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों के कारण होने वाली अतिरिक्त दूरी से मुक्ति मिलेगी। उनके सफर में लगने वाले अतिरिक्त समय की भी बचत होगी।