{"_id":"67684c0c4a7fb950f70215b0","slug":"three-gokash-arrested-in-encounter-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-138898-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मुठभेड़ में तीन गोकश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मुठभेड़ में तीन गोकश गिरफ्तार
विज्ञापन
नगीना। संरक्षित पशु को काटने की तैयारी में लगे तीन आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया है। पैर में गोली लगने से दो आरोपी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रविवार की नगीना-अकबराबाद मार्ग पर आम के बाग में पुलिस पहुंची तो तीन लोग पशुओं को काटने की तैयारी में दिखाई दिए। तीनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में ग्राम ढकिया पीरु थाना डिलारी जनपद मुरादाबाद निवासी मोहम्मद अहमद व ग्राम ढकिया जट थाना डिलारी जनपद मुरादाबाद निवासी नईम के पैर में गोली लग गई।
इससे वह घायल हो गए। बाद में पुलिस ने ग्राम पीपलसाना, थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद निवासी बब्बू सहित तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी भरत कुमार ने बताया कि तीनों के पास से पुलिस को एक तमंचा 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर, दो जीवित संरक्षित पशु, पशु वध करने के उपकरण, एक बोलेरो गाड़ी व कारतूस बरामद हुए हैं। संवाद