फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor Road Accident: Three Friends Died in an Painful Death After Aaccident

Accident In Bijnor: दोस्तों के जन्मदिन की पार्टी करने निकले थे छह युवक, पेड़ से टकराकर पलटी कार, तीन की गई जान

Sat, 02 Nov 2024 12:35 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 02 Nov 2024 12:35 PM IST
सार

Bijnor Car Accident : उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में आज सुबह एक दर्दनाक हादसे में तीन दोस्तों की दर्दनाक माैत हो गई। बताया गया कि कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन की माैत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Bijnor Road Accident: Three Friends Died in an Painful Death After Aaccident
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर में नजीबाबाद रोड पर अचानक सामने आए सांड को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगाए तो कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकराकर पलटी गई। हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीन जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। 

विज्ञापन


कार में सवार होकर घूमने निकले थे छह दोस्त
शुक्रवार देर शाम करीब 10 बजे प्रतीक्षित पुत्र प्रमोद कुमार (24) निवासी प्रगति विहार आदमपुर, प्रद्युम्न पुत्र सत्येंद्र (24) निवासी शक्ति नगर बिजनौर यश राजपूत उर्फ अश्विनी (24) पुत्र अतुल राजपूत निवासी नई बस्ती, सारांश भारद्वाज पुत्र सुशील शर्मा (25) निवासी पंचवटी कॉलोनी, अनिरुद्ध कोहली निवासी सिविल लाइन और पार्थ त्यागी पुत्र ऋतुराज त्यागी निवासी नगीना फाटक के पास बिजनौर एक कार में सवार होकर घूमने के लिए निकले थे।

विज्ञापन

Bijnor Road Accident: Three Friends Died in an Painful Death After Aaccident
मृतक सारांश - फोटो : amarujala

दोस्त के जन्मदिन पर खाने की तैयारी में थे सभी
बताया गया कि शुक्रवार को सारांश और एक अन्य दोस्त का जन्मदिन था। जिसके चलते सभी छह दोस्त खाना खाने की तैयारी में थे। कार सवार सभी दोस्त नजीबाबाद रोड की ओर जा रहे थे।

जहां इंद्रलोक कॉलोनी के सामने अचानक सड़क पर अचानक से सांड आ गया। सांड को बचाने के लिए ब्रेक लगाए तो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई और फिर पलट गई। हादसे में यश राजपूत, सारांश भारद्वाज और अनिरुद्ध कोहली की मौत हो गई। मरने वाले तीनों दोस्तों के घर में कोहराम मचा हुआ है। तीनों घायलों का उपचार किया जा रहा है।
 

विज्ञापन

Bijnor Road Accident: Three Friends Died in an Painful Death After Aaccident
मृतक युवक का फाइल फोटो - फोटो : amarujala

भाई दूज से एक दिन पहले तीन घरों में पसरा मातम
भाई दूज से एक दिन पहले तीनों परिवारों मातम पसर गया। तीनों युवकों की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed