फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three found infected, Palika seal

सफाई विभाग के बाबू के कोरोना पॉजिटिव आने से पालिका सील

Sat, 05 Sep 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Three found infected, Palika seal
धामपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना जांच में शुक्रवार को तीन व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आए है। इनमें धामपुर नगर पालिका में सफाई विभाग का बाबू शुक्रवार को हुई जांच में कोरोना पॉजिटिव आया है। बाबू को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपचार को टीएमयू भेजा है। पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। एसडीएम धीरेंद्र सिंह के आदेश पर पालिका कर्मचारियों ने पालिका को सील कर दिया है।
विज्ञापन

पीएचसी के प्रभारी डा. मनीषराज शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को 123 लोगों के रैंडम टेस्ट किए गए, इनमें तीन कोरोना पॉजिटिव आए हैं। एक पालिका का सफाई विभाग का बाबू भी शामिल है। पॉजिटिव आए एक युवक स्टेट बैंक कालोनी का है जबकि नूरपूर के एक कोरोना संक्रमित मरीज के उपचार के संबंध में वहां के मेडिकल अधिकारी को अवगत करा दिया गया है। पालिका के बाबू के परिवार के सभी सदस्यों का कोरोना परीक्षण होगा। फिलहाल सभी को होमक्वारंटीन कर दिया गया है। कोरोना विभाग के प्रभारी पुष्पेंद्र सक्सेना ने बताया कि पालिका को सैनिटाइज के बाद सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed