फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three-day annual festival begins

तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ

Fri, 07 Oct 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Three-day annual festival begins
चांदपुर। गांव इस्माईलपुर आर्य समाज में तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव का शुभारंभ यज्ञ के द्वारा किया गया।
विज्ञापन

गांव इस्माईलपुर के आर्य समाज का 83वां वार्षिकोत्सव सात से नौ अक्टूबर तक चलेगा। यज्ञ के ब्रह्मा संयासी आनंद पुरुषार्थी रहे। उदय कुमार उर्फ बिट्टू, अरविंद कुमार उर्फ मोंटी, राजीव कुमार यज्ञ के यजमान रहे। आर्य समाज के प्रधान दीपक कुमार आर्य व संरक्षक गण रणवीर सिंह आर्य, नेपाल सिंह आर्य, डॉ. मदन पाल सिंह, डॉ. लाखन सिंह आदि ने बताया कि वार्षिकोत्सव में सुबह आठ से दस बजे तक यज्ञ व प्रवचन, दोपहर दो से शाम पांच बजे तक भजन प्रवचन, शाम सात से दस बजे तक भजन और प्रवचन होंगे।

आर्य समाज का उद्देश्य वेद विचारों को पुन: स्थापित करना और उनसे आर्यपुत्र के रूप में श्री राम कृष्ण जैसे महान चरित्र और गुणवान जीवन मूल्यों को स्थापित करना है। कार्यक्रम का संचालन उदयवीर उर्फ बिट्टू, अरविंद कुमार उर्फ मोंटी, अमित कुमार योगी, आदर्श कुमार, सत्यम शर्मा ,अंकुश, दीपक कुमार आदि युवा कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में सन्यासी आनंद पुरुषार्थी, प्रताप सिंह आर्य सहारनपुर ,संतोष आर्या पानीपत, राकेश आर्य चांदपुर आदि विद विद्वानों के द्वारा धर्म जागरण का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed