फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three ATMs in Bijnor city also targeted; two more FIRs registered

Bijnor News: बिजनौर शहर के तीन एटीएम में भी सेंधमारी, दो और प्राथमिकी दर्ज

Sun, 18 Oct 2026 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Three ATMs in Bijnor city also targeted; two more FIRs registered
बिजनौर। एटीएम के कैश शटर पर लोहे का बॉक्स लगाकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को नजीबाबाद पुलिस जेल भेज चुकी है। नजीबाबाद के बाद बिजनौर शहर में स्टेट बैंक के तीन एटीएम में सेंधमारी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की हैं।
विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम के रखरखाव और सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले अजय नेगी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि रामलीला चौराहे के पास, स्टेशन रोड स्थित और महाराष्ट्र बैंक के बराबर वाले एटीएम में छेड़खानी की गई। सीसीटीवी फुटेज में नजर आया कि आरोपी एटीएम से नकदी निकलने वाली जगह पर लोहे की एक पट्टी लगा देता था, जिसमें लकड़ी के टुकड़े चिपके हुए थे।
विज्ञापन

इसके कारण ग्राहक के खाते से रुपये कट जाते थे, लेकिन नकदी बाहर नहीं निकल पाती थी। उक्त नोट लोहे के डिब्बे में गिर जाते थे, डिब्बे को बाद में आरोपी निकालकर ले जाता था। आरोपी ने एटीएम के ऊपरी हिस्से में कीपैड वाला मोबाइल फोन भी छिपा रखा था। इसके जरिये वह एटीएम की गतिविधियों पर नजर रखता था। वहीं दूसरी प्राथमिकी नांगल जट गांव निवासी नितिन कुमार की तहरीर पर दर्ज की गई है। आरोप है कि 13 अक्तूबर 2026 को वह स्टेशन रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एटीएम से 12 हजार रुपये निकालने पहुंचा था। उसने एटीएम से रुपये निकालने की प्रक्रिया पूरी की, लेकिन मशीन से नकदी बाहर नहीं आई। इसके बावजूद उसके बैंक खाते से 12 हजार रुपये कट गए। कहा कि एटीएम के बाहर एक पर्ची लगी थी, जिस पर मशीन खराब होने की जानकारी दी गई थी। सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने बताया कि दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। मामले में नजीबाबाद से गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आरोपी टैक्सी चालकों को भेजा जा चुका है जेल
नजीबाबाद पुलिस ने टैक्सी चालक आरिफ और शकील को गिरफ्तार करके बृहस्पतिवार को जेल भेजा है। ये दोनों आरोपी एसबीआई के पुरानी मशीन वाले एटीएम के कैश शटर के बाहर एक लोहे का बॉक्स चिपका देते थे। जब कोई एटीएम से पैसा निकालने के लिए आता था तो नोट एटीएम से निकलकर कैश शटर के बाहर लगे बॉक्स में गिर जाते थे। वहीं कार्ड धारक को लगता था कि नोट बाहर निकले ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed