{"_id":"64d920264b2f78bf1c0e2539","slug":"three-accused-including-son-in-law-arrested-in-chandrapal-murder-case-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-9006-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: चंद्रपाल हत्याकांड में दामाद समेत तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: चंद्रपाल हत्याकांड में दामाद समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
Sun, 13 Aug 2023 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 13 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
- जमीन के लालच में दामाद पर हत्याकांड की साजिश रचने का आरोप
- अन्य दो आरोपियों ने चंद्रपाल से उधार ले रखी थी मोटी रकम
फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्दौर। पुलिस ने तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार करते हुए चंद्रपाल हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। जमीन के लालच में दामाद पर चंद्रपाल हत्याकांड की साजिश रचने का आरोप जबकि, वहीं दो अन्य आरोपियों ने भी मोटी रकम उधार ले रखी थी। तकादे से तंग आकर दो अन्य आरोपी भी इस हत्याकांड में शामिल हो गए। पुलिस ने तीनाें आरोपियों का चालान कर दिया है।
गांव पैजनियां में पांच अगस्त को बिजनौर-मुरादाबाद हाईवे स्टेट मार्ग पर चौकी से मात्र एक किलोमीटर नहटौर थाना क्षेत्र के गांव दामनगर लकड़ा निवासी बुजुर्ग चंद्रपाल सिंह का शव पड़ा मिला था। चंद्रपाल की गलाघोंट कर हत्या की गई थी। हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि चंद्रपाल सिंह के पास करीब तीस बीघा जमीन थी। करीब तीन चार वर्ष पूर्व चंद्रपाल सिंह ने बेटी ममता उर्फ गुड्डी पत्नी ऋषिपाल निवासी गांव धनौरी और चांदपुर क्षेत्र के गांव भिडियाखेड़ा निवासी दूसरी बेटी अंतिम पत्नी सुखवीर सिंह के नाम वसीयत कर दी थी। साथ ही चंद्रपाल ने बेटे विकुल व विपिन को बेदखल कर दिया था। चंद्रपाल सिंह ने चार बीघा जमीन अपनी पुत्रवधू रीना के नाम कर दी।
जिस पर दूसरी पुत्रवधू रूपल ने विरोध करते हुए कुछ जमीन अपने नाम कराने को लेकर अड़ गई। चंद्रपाल अब जमीन बेटे के नाम करने वाला था, इसी बात को लेकर उसका दामाद रंजिश रखने लगा। उधर, मृतक चंद्रपाल सिंह ने थाना नहटौर के गांव जलालपुर तुर्क निवासी जितेंद्र उर्फ जोनी पुत्र घीस्सा सिंह को छह लाख रुपये और गांव मिलक निवासी फरमान उर्फ गोलू पुत्र इरफान को ब्याज पर नौ लाख रुपये दिए थे।
विज्ञापन
अब दामाद जमीन को लेकर रंजिश और अन्य दोनों आरोपी उधार के पैसों के तकादे को लेकर रंजिश रखने लगे। उक्त तीनों आरोपी चंद्रपाल सिंह को शराब पिलाकर पैजनियां के जंगल में ले गए और गला दबाकर हत्या कर दी। अब पुलिस ने मृतक के दामाद ऋषिपाल समेत अन्य दो आरोपी जितेंद्र और फरमान को गिरफ्तार कर लिया है।