{"_id":"6acd34cdcfaa55fa88008177","slug":"three-accused-arrested-in-datiana-triple-murder-case-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-192797-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दतियाना ट्रिपल मर्डर मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दतियाना ट्रिपल मर्डर मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
शिवाला कलां। चांदपुर पुलिस ने गांव दतियाना में चार दिन पूर्व हुई तीन लोगों की हत्या के मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने इस संबंध में गांव के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव दतियाना निवासी नरेंद्र पुत्र रूप सिंह, पवन पुत्र हरि सिंह और वीरेंद्र पुत्र भूदेव सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गांव दतियाना में चार दिन पूर्व ट्रैक्टर से कुचलकर तीन लोगों की हत्या की घटना हुई थी। मामले की जांच के दौरान नरेंद्र, पवन और वीरेंद्र के नाम प्रकाश में आए। इसके बाद चांदपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
सीओ चांदपुर देश दीपक सिंह ने बताया कि तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की गई है। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि अन्य आरोपितों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। घटना के संबंध में अन्य जानकारी पुलिस की ओर से मिलने पर स्पष्ट हो सकेगी।