{"_id":"64e8e81939bf04bfaa0b6c26","slug":"three-accused-arrested-for-cheating-by-posing-as-fake-sog-bijnor-news-c-27-1-bij1002-9688-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: चांदपुर। फर्जी एसओजी बनकर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: चांदपुर। फर्जी एसओजी बनकर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
Fri, 25 Aug 2023 11:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 25 Aug 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- अमरोहा से पकड़े गए हैं ठगी के तीनों आरोपी, नकदी, तमंचे, कारतूस बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर (बिजनौर)। पुलिस ने एसओजी पुलिस बनकर ठगी करने के मामले में तीन आरोपियों को दबोच लिया है। फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव रवाना निवासी ओमवीर ने आरोप लगाया कि फर्जी एसओजी बनकर उसके भाई रूपक पर बाइक चोरी का आरोप लगाते हुए एनकाउंटर करने का भय दिखाकर उससे दो लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में ओमवीर ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं गांव रवाना निवासी फिरोज ने भी अमरोहा की एसओजी पुलिस बताकर उसे तमंचा बनाकर बेचने का आरोप लगाते हुए एनकाउंटर का भय दिखाकर 90 हजार रुपये ठगने के आरोप में तीन को नामजद व चार पांच अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
चांदपुर के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने तीन लोगों के खिलाफ उसकी पुत्री के साथ फर्जी वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देते हुए आठ लाख रुपये की मांग करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस टीम ने शुक्रवार को गांव डेला नगला थाना ढिढोली जनपद अमरोहा निवासी शरद, गांव खरखौदा थाना रेहरा जनपद अमरोहा निवासी मुदित व गांव मिलक थाना ढिढोली जनपद अमरोहा निवासी अभिषेक को पकड़ा है। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्तियों के पास से गांव रवाना निवासी रूपक व फिरोज से की गई ठगी में से 50 हजार रुपये, घटना में प्रयोग की गई कार, तमंचे, कारतूस बरामद किए हैं।